किशोरी, महिला स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
महोबा से ब्यूरो तीरथ सिंह
चरखारी महोबा ब्लाक क्षेत्र के ग्राम इमिलिया डांग में लोकपथ चैरिटेबल ट्रस्ट, महोबा बाल विकास और स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से किशोर स्वास्थ्य और परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 50 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
रक्त परीक्षण ऊंचाई और वजन माप,मासिक धर्म स्वच्छता,व्यक्तिगत स्वच्छता,पोषण संबंधी परामर्श,जैसी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं दी गईं। लोकफथ चैरीटेविल ट्रस्ट के सचिव राजेंद्र निगम ने बताया कि शिविर का उद्देश्य किशोरियों को उनकी शारीरिक और मानसिक सेहत के प्रति जागरूक करना था, ताकि वे स्वस्थ जीवनशैली अपना सकें।
इस कार्यक्रम की एक प्रमुख सफलता यह रही कि इसने समुदाय और स्वास्थ्य स्टेकहोल्डर्स के बीच सीधा संपर्क स्थापित किया गया जिससे आंगनवाड़ी केंद्रो ,स्वास्थ्य केंद्रों की भूमिका को सशक्त बनाया गया। इस पहल ने किशोरियों के लिए स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को मजबूत किया और समुदाय में स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा दिया गया इस मौके पर लोकपथ चैरिटेबल ट्रस्ट से दीपक कुमार सिंह, अपर्णा , ब्रजेंद्र ,तारा ने सहभागिता की।