नरेश सोनी हजारीबाग संवाददाता।
हजारीबाग बीजेपी कार्यालय में सांसद मनीष जायसवाल व सदर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी प्रदीप प्रसाद ने प्रेस वार्ता कर हजारीबाग विधानसभा क्षेत्र के विकास का संकल्प पत्र की जानकारी दी।
हजारीबाग विधानसभा के विकास का संकल्प-पत्र
झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 पंचायत स्तर पर जन कल्याण केंद्र की स्थापना करके सभी सरकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने की पहल की जाएगी। मासिक जन कल्याण शिविरों और 24×7 हेल्पलाइन के माध्यम से नागरिकों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
स्वास्थ्य सेवाएं
सरकारी अस्पतालों का आधुनिकीकरण करके सुपर स्पेशलिटी मेडिकल सेंटर और मोबाइल क्लीनिक सेवाएं प्रारंभ करने की पहल की जाएगी। जीवनरक्षक दवाओं की 24×7 उपलब्धता और विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी।
स्वच्छता अभियान
नगर निगम के सहयोग से मशीनीकृत सफाई प्रणाली और वैज्ञानिक कूड़ा प्रबंधन के माध्यम से नगर की नियमित सफाई करने की पहल की जाएगी। शहर के बाजारों और मुख्य चौराहों पर सार्वजनिक शौचालयों की स्थापना की जाएगी। नालियों का सुदृढ़ीकरण किया जाएगा और मच्छरों के नियंत्रण हेतु नियमित रूप से दवाओं का छिड़काव किया जाएगा।
जल संसाधन
कोनार परियोजना को को पूरा करके हर घर नल के जरिए शुद्ध पेयजल पहुंचाया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में नए चापाकल लगाए जाएंगे और वर्षा जल संचयन को बढ़ावा दिया जाएगा।
विद्युत व्यवस्था
हजारीबाग में 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी और बिजली संबंधी समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाएगा। हजारीबाग विधानसभा में कहीं भी ट्रांसफार्मर की समस्या आने पर उसका समाधान 24 घंटे के अंदर किया जाएगा।
बुनियादी ढांचा
सड़कों का नवीनीकरण किया जाएगा, रिंग रोड का निर्माण जल्द से जल्द पूरा करने की पहल की जाएगी। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्र को हजारीबाग शहर से जोड़ने के लिए बुनियादी ढांचा विकसित किया जाएगा।
यातायात व्यवस्था
• ट्रैफिक सिग्नलों को व्यवस्थित किया जाएगा और हजारीबाग शहर को ट्रैफिक जाम से मुक्त करने की पहल की जाएगी। बस स्टैंड को व्यवस्थित किया जाएगा। बाजार व्यवस्था
● अव्यवस्थित डेली मार्केट को नगर निगम के सहयोग से स्वच्छ और व्यवस्थित करने की पहल की जाएगी।
• पर्यावरण संरक्षण व्यापक वृक्षारोपण अनवरत जारी रहेगा। वर्षा जल संचयन को जाएगा और वन क्षेत्रों के संरक्षण के लिए पहल की जाएगी। बढ़ावा दिया।
पेशेवर विकास अधिवक्ताओं के लिए बार एसोसिएशन भवन का जीर्णोद्धार किया जाएगा और व्यापारियों एवं चिकित्सकों के लिए सुरक्षित कार्य वातावरण की व्यवस्था हेतु पहल की जाएगी।
महिला सशक्तिकरण • बालिकाओं में शिक्षा के बढ़ावा दिया जाएगा और स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। महिला सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी।
स्ट्रीट वेंडर्स नगर निगम के सहयोग से वेंडिंग जोन विकसित करके फुटपाथ दुकानदारों के लिए स्वच्छ च्छ और सुरक्षित स्टॉल की व्यवस्था करने की पहल की जाएगी। लाइसेंस प्रक्रिया को सरल बनाया जाएगा और उन्हें सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ा जाएगा।
युवाओं का विकास
आधुनिक पुस्तकालय, ई-लर्निंग सेंटर करने की पहल की जाएगी। और कैरियर मार्गदर्शन केंद्र विकसित
• विधायक निधि
विधायक निधि का उपयोग प्राथमिकता के आधार पर पूरी पारदर्शिता के साथ किया जाएगा। जनप्रतिनिधियों और नागरिक समितियों की सक्रिय भागीदारी से विकास कार्यों की निगरानी की जाएगी।