नरेश सोनी हजारीबाग संवाददाता
हजारीबाग: दिनांक 07.11.2024 को यह खुफिया सूचना प्राप्त हुयी कि दिल्ली कोलकाता हाईवे स्थित हजारीबाग जिले के चौपारण थाना क्षेत्र से एक फॉचूर्नर वाहन में अवैध रूप से भारी मात्रा में अफीम लोड कर बिहार की ओर ले जाया जा रहा है। उक्त सूचना को अधोहस्ताक्षरी द्वारा गंभीरता से लेते हुये सूचना का सत्यापन एवं त्वरित कार्रवाई हेतु अनु०पु०पदाधिकारी, बरही को निर्देशित किया गया। तत्पश्चात अनु०पु०पदाधिकारी बरही के नेतृत्व में पु०अ०नि० अनुपम प्रकाश, थाना प्रभारी चौपारण एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी तथा थाना सशस्त्र बल द्वारा सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु चौपारण थाना क्षेत्र के केन्दुआ मोड के पास जी०टी० रोड पर बिहार की ओर जाने वाली सड़क पर वाहनों का विधिवत रूप से सघन जाँच प्रारम्भ किया गया। जाँच के क्रम में फॉर्च्यूनर गाड़ी संख्या PB- 11DC-8.302 के वाहन चालक को रोकने हेतु ईशारा किया गया तो वह वाहन भगाने का प्रयास करने लगा परन्तु आगे-पीछे वाहन रहने के कारण वह अपने गाड़ी को भगा नहीं पाया। इस दरम्यान अनु०पु०पदा०बरही के द्वारा विधिवत वाहन चालक को नोटिस देकर वाहन की सघन जाँच प्रारम्भ करायी गयी। जाँच के क्रम में फॉर्च्यूनर गाडी संख्या PB-11DC-8302 के विभिन्न जगहों से सीट के नीचे 05 पैकेट चेचिस के नीचे दोनो साईड बनाये गये स्पेशल बॉक्स से 16 पैकेट अफीम की बरामदगी की गयी। इसे DD किट से जाँच करने पर अफीम होने की पुष्टि हुयी। बाहन चालक से उक्त अफीम से संबंधित वैध कागजात मांगे जाने पर वह व्यक्ति प्रस्तुत नहीं कर पायें तथा कड़ाई से पूछ-ताछ करने पर उसने बताया कि खूंटी जिले के विभिन्न जगहों से उक्त अफीम को लाया है जिसे वह पंजाब एवं हरियाणा में सप्लाई करने हेतु ले जाया जा रहा है। यह कार्य वह विगत कई वर्षों से करता आ रहा है। इसी अवैध व्यापार से इसके द्वारा रांची में एक आलिशान मकान बनाया गया है। तत्पश्चात उसके निशानदेही पर उसके रॉची स्थित आवास पर छापामारी करने पर पुलिस को 29 लाख 03 हजार 01 सौ अस्सी रूपये नकद राशि एवं 07 जेटा कार तथा 01 बुलेट बाईक की भी बरामदगी की गयी। उक्त काण्ड में संलिप्त अन्तर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश के लिये खूँटी जिले के साथ-साथ पंजाब एवं हरियाणा में छापामारी की जा रही है।