जेतपुरा हनुमान मंदिर में कलेक्टर ने दिए निर्देश लॉक डाउन से मिलेगी राहत
विष्णु दांगी की रिपोर्ट
राजगढ़ जिले के खिलचीपुर ब्लाक में ग्राम पंचायत जेतपुरा कला में हनुमान मंदिर में आज दिनांक 29 मई को आपदा प्रबंधन की बैठक संपन्न हुई जिसमें कवींद्र कियावत कमिश्नर ऑफ भोपाल के द्वारा लोगों को कोरोना से सचेत रहने की हीदायत दी श्री कियावत के द्वारा योगा करें और निरोगी रहे का संदेश भी मीडिया के माध्यम से आम लोगों तक पहुंचाया ।

वही इस मौके पर कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह ने भी कोरोना से बचाव किस प्रकार करना है यह समझा एसपीडी 30 के बारे में भी कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह के द्वारा पहले से सावधान रहने के बारे में जानकारी दी साथ ही श्री सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से सराहनीय काम किया जा रहा है जिन्होंने गांव गांव जाकर सैंपल इन कैंप लगाए एवं टीकाकरण किया गया कलेक्टर महोदय श्री सिंह के द्वारा निर्देश दिए गए कि इसी प्रकार से आगे भी कार्य करते रहना है और कोरोना संक्रमण की इस चयन को जड़ से खत्म करना है वही मौके पर एक समाज सेवक ग्रामीणों की समस्या लेकर उपस्थित हुए जिसमें गांव से श्मशान घाट तक जाने वाले रास्ते पर पुल बनाने का प्रस्ताव था तत्काल प्रभाव से जिला पंचायत सीईओ राजगढ़ के द्वारा तुरंत संबंधित अधिकारी को जल्द काम करवाने के निर्देश भी दे दिए कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह के द्वारा बताया गया कि जिले में कोरोना संक्रमण कम होने की वजह से कुछ पाबंदी हटा दी जाएगी जिससे आप जन समस्या हो रही है उसे थोड़ी राहत मिल जाएगी श्री सिंह के द्वारा बताया गया है कि अनलॉक करने का मतलब यह नहीं है कि आप लोग नियम का उल्लंघन करें सोशल डिस्टेंसिंग हमेशा बनाए रखना है एवं मास्क लगाकर रखना है तथा सार्वजनिक कार्यक्रम धार्मिक कार्यक्रम में शादी समारोह पर प्रतीबंध रहेगा
वही इस मौके पर पुलिस कमिश्नर को भोपाल कियावत नीरज कुमार सिंह कलेक्टर राजगढ़ जिला पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा राजगढ़ एसडीएम जनपद सीईओ खिलचीपुर एवं स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी एवं पुलिस फोर्स खिलचीपुर तथा पंचायत कर्मचारियों कुछ ग्रामीण उपलब्ध रहे।