खबर सहारनपुर के गंगोह से
गंगोह मे ब्याज खोर गैंग का आतंक बढ़ा – मोटी ब्याज दर के नाम पर लूट खसोट और ठगी करने वाले गैंग के खिलाफ पीड़ित ने थाने पहुंचकर शिकायत कराई दर्ज-दूकाने – मकान और प्लाट तक कब्जाने के लगाये गंभीर आरोप
गंगोह मे ब्याज खोरो गैंग का आतंक लोगो के सर चढ़ कर बोल रहा है – ताज़ा मामला मोहल्ला कुरैशियान का सामने आया है – यहाँ रहने वाले अनवर ने अपने ही मोहल्ले के दबंग ब्याज खोरो के खिलाफ थाने मे तहरीर देकर कार्यवाही की गुहार लगाई है – आरोप गंभीर है – पीड़ित अनवर का कहना है गंगोह के ब्याज खोरो का यह गैंग उसको प्रताड़ित कर रहे है – उसकी चेकबुक हड़प कर करोड़ो रूपये की ठगी कर चूके है – पीड़ित ने गंगोह कोतवाली में नामजद तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है-अनवर का आरोप है कि इन लोगो ने लाल कोठी के नाम एक गैंग बना रखा है – यह कुछ पैसे देकर लोगो को ठगने का काम करते हैं-अनवर ने अपना दर्द बताते हुये कहा की इन लोगो ने उसका मकान – कुछ दूकाने और प्लाट तक बिकवा दीये है और अब उस पर और दबाव बनाया जा रहे – ब्याज खोरों से परेशान परिवार आत्महत्या या गंगोह छोड़ने को मजबूर हो रहा है- क्योंकि बढ़ते उत्पीड़न के खिलाफ उसका पूरा परिवार डिप्रेशन में है
रिपोर्ट रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़