अयोध्या।
प्रोमिनेंट पब्लिक स्कूल के छोटे-छोटे बच्चों ने बड़े ही उत्साह के साथ चाचा नेहरू का जन्म दिवस मनाया। नेहरू जी देश के प्रथम प्रधानमंत्री थे और उस समय देश आजाद हुआ था अत: बहुत ही जिम्मेदारी थी देश व देश के नागरिकों के प्रति जिन्हें उन्होंने बहुत ही समझदारी पूर्वक निभाया। क्योंकि वह बच्चों को बहुत प्यार करते थे अतः उनका जन्म दिवस चिल्ड्रन डे के रूप में मनाया जाता है। उक्त अवसर पर बच्चों के स्पोर्ट्स कंपटीशन हुए तथा पुरस्कार प्रदान किए गए। साथ ही मुस्कान व प्रॉमिनेंट के सभी बच्चों को ट्रॉफी व गुब्बारे भी दिए गए। बच्चों ने नृत्य ,कविता,माइम आदि के रूप में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। उक्त अवसर पर प्रबंधक राघवेंद्र अवस्थी, संगीता यादव, संदीप यादव, अनीता सोनकर, उषा यादव, अंकिता,पूजा आदि उपस्थित थे।