अयोध्या! महोत्सव मे सिंधी समाज के ईष्ट देव प्रभु झूलेलाल की शोभायात्रा का कार्यक्रम शामिल करना सिंधी समाज के लिए गौरव की बात है यह बाते कार्यक्रम के मुख्य अतिथि युवा उधोगपति राकेश लधानी ने कही सात दिवसीय 26वे भरत कुंड महोत्सव के सातवें व अंतिम दिन प्रभु झूलेलाल चेटीचंड पर्व की भव्य शोभायात्रा (बहिराणा साहब) निकली इस कार्यक्रम मे बडी संख्या मे सिंधी समाज के लोग शामिल हुए यह जानकारी सिंधी समाज के प्रवक्ता ओमप्रकाश ओमी ने दी उन्होने बताया कि श्री लधानी ने इस मौके पर दीप प्रज्वलित किया आयोजको ने श्री लधानी का शाल ओढाकर व स्मृति चिन्ह भेट कर स्वागत किया कार्यक्रम प्रभारी शालिनि राजपाल, सह प्रभारी अभिषेक राजपाल,सयोजक पवन जीवानी, व्यवस्थापक सिंधी सेंट्रल पंचायत के मुखिया ओमप्रकाश अंदानी व अर्जुन वासवानी रहे शोभायात्रा नन्दी गांव का भ्रमण किया रथ पर झूलेलाल का चित्र विराजमान था समाज की महिलाओं व पुरूषो ने सिंधी ढोल व शहनाई पर डांडिया खेला इस मौके पर भीमनदास,देवकुमार क्षेत्रपाल,गिरधारी चावला, धर्मपाल रावलानी,रोशन तोलानी,राजकुमार जीवानी, हरीश मध्यान, राजा हेमनानी,मोहन मध्यान,राजकुमार रामानी,गोविंद चावला,कैलाश साधवानी,कपिल हासानी,कन्हैया लाल माखेजा आदि बडी सख्या मे सिधी समाज के लोग मौजूद थे