बाल मेले में खिले नौनिहाल, विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी प्रतिभाएं
-ग्रामोदय पब्लिक स्कूल रामपुर सरधा में पुस्तक मेला, विज्ञान प्रदर्शनी व बाल मेले का हुआ आयोजन
अयोध्या।
ग्रामोदय पब्लिक स्कूल रामपुर सरधा में बाल दिवस के अवसर पर गुरुवार को पुस्तक मेला, विज्ञान प्रदर्शनी एवं बाल मेले का आयोजन किया गया। पुस्तक मेला एवं विज्ञान प्रदर्शनी का शुभारंभ मुख्य अतिथि ग्रामोदय ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस के प्रबंधक पी एन सिंह ने फीता काटकर व मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित करके किया।
मुख्य अतिथि ग्रामोदय ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस रामपुर सारधा के प्रबंधक पी एन सिंह ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा पुस्तक हमारी समझ को विकसित करती हैं साथ ही साथ नए विषयों से परिचित कराती हैं। आगे उन्होंने कहा की पुस्तक मेला वह स्थान है जहां विभिन्न विषयों का संगम होता है। विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों के मॉडलों को देखकर उन्होंने बच्चों के समझ की भूरि -भूरि प्रशंसा की। संस्थान के चेयरमैन डॉ संदीप सिंह ने पुस्तक मेला, विज्ञान प्रदर्शनी व बाल मेले का अवलोकन करके बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि यही वह अवसर है जहां बच्चों के अंदर दबी हुई प्रतिभा में निखार आ जाता है। बच्चों द्वारा तैयार किए गए पारंपरिक भारतीय व विदेशी व्यंजनों के स्टॉल को खूब सराहा। स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती रेखा ओझा ने मुख्य अतिथि जी को बुके भेंट कर उनका स्वागत किया। बाल मेले में आए हुए अभिभावको ने भी बड़े उत्साह से पुस्तक मेले एवं विज्ञान प्रदर्शनी का आलोकन कर बच्चों का उत्साह वर्धन किया। स्कूल के निदेशक इंजी. दीपक सिंह ने मेले में आए सभी अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए उनके सहयोग एवं स्नेह की सराहना की। कार्यक्रम के आयोजन में दिग्विजय, सूरज, अमन, अनिरुद्ध, उमेश, देवव्रत, सुभाष, श्रीमती ज्योति, अनामिका, नीलम, चारु, विंदु, शालू आदि शिक्षक-शिक्षिकाओं का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर ग्रामोदय इंटर कॉलेज के उपप्रधानाचार्य उग्रसेन सिंह, डॉ रामकरन वर्मा, लोकनाथ त्रिपाठी, कृष्ण कुमार सिंह, अशरफ अहमद, अरुण कुमार वर्मा, सुनील कुमार, अजीत वर्मा आदि मौजूद रहे।