लखनऊ अस्पताल में कोरोना मरीज के परिवार को थमाया 19 लाख का बिल, 9 लाख चुकाने के बाद भी नहीं दिया शव।
उत्तर प्रदेश राजधानी लखनऊ के गोमती नगर थाना क्षेत्र स्थित टेंडर पाम अस्पताल ने करोना पीड़ित महिला के इलाज के तौर पर उसके पति को 19 लाख रुपए का बिल थमा दिया हालांकि उसका पति अब तक ₹8,85 लाख दे चुका है लेकिन अस्पताल उसकी पत्नी का शव नहीं दे रहा है दरअसल यूपी के उन्नाव के रहने वाले अनिल कुमार ने अपनी कोरोना पीड़ित पत्नी को लखनऊ में गोमती नगर के टेंडर पाम अस्पताल में भर्ती कराया था कई दिनों तक इलाज करने के बाद उसकी पत्नी ने दम तोड़ दिया और अब बकाया बिल ना चुकाने पर अस्पताल उसकी पत्नी का शव नहीं दे रहा है इस मामले में अनिल कुमार ने लखनऊ के डीएम से शिकायत की है पर अभी तक कार्रवाई ना होने के कारण मृतिका का शव अभी तक अस्पताल में ही है।
ब्यूरो रिपोर्ट नितिन कुमार शर्मा इंडियन टीवी न्यूज़ लखनऊ