खबर सहारनपुर मंडल से
थाना नई मंडी प्रभारी दिनेश चन्द वांछित व वारंटियों के खिलाफ सख्त अभियान चलाकर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेज रहें जेल
मुज़फ्फरनगर।एसएसपी अभिषेक सिंह के निर्देशन पर चलाये जा रहें वांछित वारंटियों के खिलाफ अभियान को थाना नई मंडी प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द बघेल व उनकी टीम अमलीजामा बखूबी पहना रही हैं और ऐसे वांछित वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल की हवा खिला रही हैं और आज भीथाना नई मण्डी प्रभारी दिनेश चन्द बघेल के नेतृत्व में उपनिरीक्षक गम्भीर सिंह व उनकी टीम ने चार वारण्टी अभियुक्तगण भीम पुत्र हुकम सिहं निवासी ग्राम सहावली थाना नई मण्डी जनपद मु० नगर व सतीश पुत्र धीर सिहं निवासी उपरोक्त व हीरालाल पुत्र धीर सिहं निवासी उपरोक्त व गोविन्द पुत्र धीर सिहं निवासी उपरोक्त सम्बन्धित वाद संख्या 677/9/18, अ0सं0 1065/017 धारा 323/504/506/147/324 भादवि० को उनके मकान से गिरफ्तार कर जेल भेजा हैं।
रिपोर्ट रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़