नरेश सोनी हजारीबाग संवाददाता
मनीष जायसवाल के सौजन्य से बलदेव बाबू और अशोक कुशवाहा ने संजू कुमारी को भेंट किया लहंगा
हजारीबाग: लोकसभा के लोकप्रिय सांसद मनीष जायसवाल के सौजन्य से उसके प्रतिनिधित्व कर रहे बलदेव बाबू और दारू प्रखंड के भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष अशोक कुशवाहा के द्वारा दिग्वार पंचायत के सोनडीहा में संजू कुमारी ,पिता रूपन महतो ,माता प्यासा देवी, गांव सोनडीहा,थाना दारू के रहने वाले को लहंगा वितरण किया गया जब लहंगा दिया गया तब संजू कुमारी के चेहरे पर काफी खुशी थी और उस लहंगा को संजू कुमारी ने खुशी-खुशी ले ली और उन्होंने बतलाई कि आज मुझे बहुत खुशी हो रही है कि हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल के द्वारा आज मुझे लहंगा दिया जा रहा है हम कभी सपने में भी नहीं सोचे थे कि हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल के द्वारा मुझे अपने शादी के वक्त कभी कुछ मिलेगा लेकिन सांसद महोदय का प्रतिनिधित्व कर रहे बलदेव बाबू ने आज मुझे लहंगा दिए इसके लिए हम तहे दिल से धन्यवाद देते हैं और उन लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हैं बलदेव बाबू ने बतलाया कि यह कार्यक्रम का उद्देश्य है कि हर एक गरीब बच्चियों तक लहंगा पहुंचाया जाए जिनके माता-पिता अपने बच्चों को शादी करने में असमर्थ है लहंगा इसलिए दिया जा रहा है कि उनके माता-पिता को कुछ राहत मिल जाए और वह अपने बच्चियों की शादी अच्छे से कर पाए दारू प्रखंड के भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष अशोक कुशवाहा ने बतलाया कि यह कार्यक्रम लगातार विगत कई वर्षों से किया जा रहा है हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल जब वह विधायक थे तभी इस कार्यक्रम का शुरुआत हुआ था और यह कार्यक्रम आचार संहिता के कारण बीच में बंद था लेकिन अब यह लहंगा वितरण का कार्यक्रम चलता रहेगा और हर एक गरीब बच्ची को लहंगा दिया जाएगा तब संजू कुमारी और उनके माता-पिता के चेहरे पर खुशी आ गया और उनके माता-पिता ने मनीष जायसवाल , बलदेव बाबू , दारू प्रखंड के मंडल अध्यक्ष अशोक कुशवाहा , अपने गांव के समाजसेवी के प्रति अपना आभार व्यक्त किया इस लहंगा वितरण में कई लोग मौजूद थे भारतीय जनता पार्टी के दारू प्रखंड के मंडल अध्यक्ष अशोक कुशवाहा,बलदेव बाबू ,पंकज कुमार , वरुण,सीताराम प्रसाद प्यासा देवी और अन्य महिलाएं और अन्य ग्रामीण उपस्थित थे