त्रिलोकी नाथ ब्यूरो चीफ गया
इंडियन टीवी न्यूज चैनल
नगर पुलिस अधीक्षक गया के द्वारा अन्य पुलिस पदाधिकारियों एवम केंद्रीय पुलिस बल के सहयोग से
इमामगंज अनुमंडल अंतर्गत फलैग मार्च किया गया।
*वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय, गया* के निर्देशानुसार, *विधानसभा उपचुनाव एवं छठ पर्व* के मद्देनजर आज दिनांक 06.11.2024 को *नगर पुलिस अधीक्षक महोदया, गया* के नेतृत्व में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी इमामगंज, इमामगंज थानाध्यक्ष, एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों के द्वारा केंद्रीय पुलिस बल के सहयोग से इमामगंज अनुमंडल अंतर्गत *फ्लैग मार्च* किया गया। इस फ्लैग मार्च के माध्यम से जनता में सुरक्षा की भावना बढ़ाई गई और असामाजिक तत्वों में पुलिस का भय स्थापित किया गया। साथ ही नगर पुलिस अधीक्षक महोदया, गया के द्वारा इमामगंज अनुमंडल अंतर्गत विभिन्न *मतदान केंद्रों का निरीक्षण* भी किया गया और संबंधित पदाधिकारियों को सुरक्षा के दृष्टिकोण से आवश्यक कार्रवाई करने हेतु निर्देश दिए गए।
*गया पुलिस विधानसभा उपचुनाव को निष्पक्ष, भयमुक्त एवं शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध है।*