खबर सहारनपुर मंडल से
फुगाना थानाध्यक्ष गजेंद्र सिंह व उनकी टीम का एक ओर धमाका अवैध असलाह फेक्ट्री का किया खुलासा
फुगाना थानाध्यक्ष फुगाना गजेंद्र सिंह व उनकी टीम उपनिरीक्षक राकेश कुमार व उपनिरीक्षक मुहम्मद अली व उपनिरीक्षक मुनेश कुमार व उनकी टीम ने अवैध असलाह फेक्ट्री पकड़कर शानदार सफलता की हासिल
मुजफ्फरनगर।
एसएसपी अभिषेक सिंह के कुशल एवं प्रभावी निर्देशन में फुगाना थानाध्यक्ष गजेंद्र सिंह शानदार पुलिसिंग के चलते अपराधियों पर कमर तोड़ने में कोई कसर बाकी नही छोड़ रही है।वही फुगाना थानाध्यक्ष गजेंद्र सिंह के लगातार गूडवर्क के चलते अपराधियों को मनोवैज्ञानिक दबाव बनाकर उनके अंजाम तक तो पहुंचा ही रहें तथा साथ ही फुगाना थानाध्यक्ष फुगाना गजेंद्र सिंह व उनकी टीम उपनिरीक्षक राकेश कुमार व उपनिरीक्षक मुहम्मद अली व उपनिरीक्षक मुनेश कुमार व उनकी टीम ने अवैध असलाह फेक्ट्री पकड़कर शानदार सफलता हासिल की हैं।अवगत कराना है जनपद मुजफ्फरनगर में अवैध शस्त्र निर्माण व विक्रय करने वाले अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल के निकट पर्यवेक्षण में, क्षेत्राधिकारी फुगाना सन्तप्रसाद उपाध्याय व थानाध्यक्ष फुगाना गजेन्द्र सिंह कुशल नेतृत्व में उपनिरीक्षक राकेश कुमार व उपनिरीक्षक मुहम्मद अली व उपनिरीक्षक मुनेश कुमार व कॉस्टेबल अजय तेवतिया, कॉस्टेबल अनीस खान,कॉस्टेबल मनोज कुमार, कॉस्टेबल अमित कुमार, कॉस्टेबल मनीष कुमार द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम सरनावली के जंगल से अवैध शस्त्र निर्माण की फैक्ट्री जब्त करते हुए 02 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से भारी मात्रा में बने अधबने अवैध शस्त्र, शस्त्र निर्माण करने के उपकरण व 01 मोटरसाइकिल बरामद की गयी। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना फुगाना पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।घटना का संक्षिप्त विवरण- दिनांक 03.12.2024 को थाना फुगाना पुलिस को मुखबिर खासे के जरिये सूचना मिली कि ग्राम सरनावली के जंगल में एक गन्ने के खेत में अवैध शस्त्र निर्माण का कार्य किया जा रहा है। सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना फुगाना पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताये गये स्थान पर घेराबन्दी की गयी तथा दबिश देकर 02 अभियुक्तगण को मौके से गिरफ्तार किया गया तथा उनका 01 साथी मौके से फरार हो गया। थाना फुगाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से भारी मात्रा में बने-अधबने अवैध शस्त्र, अवैध शस्त्र निर्माण के उपकरण तथा 01 मोटरसाइकिल बरामद की गयी। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना फुगाना पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 79/24 धारा 3/5/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है तथा फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु सार्थक प्रयास किया जा रहा है।गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम सुरेन्द्र पुत्र राम सिंह निवासी ग्राम लिसाढ थाना कोतवाली शामली जनपद शामली व बिरजू उर्फ ब्रजपाल पुत्र सुखवीर निवासी ग्राम लिसाढ थाना कोतवाली शामली जनपद शामली हैं तथा वही फरार अभियुक्त का नाम व पता छोटू उर्फ रामकुमार उर्फ राजकुमार पुत्र सुरेन्द्र सिंह निवासी ग्राम लिसाढ थाना कोतवाली शामली जनपद शामली हैं।
फुगाना पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से 05 तमन्चे 315 बोर व 01 तमंचा 12 बोर व 06 अधबने तमंचे 315 बोर व 04 जिन्दा कारतूस 315 बोर व शस्त्र बनाने के उपकरण (बैल्डिंग मशींन, ड्रिल, हैमर आदि) व 01 मोटरसाईकिल (बिना नम्बर प्लेट)भी बरामद की हैं।पूछताछ का विवरण- प्रारम्भिक पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा फरार साथी के साथ मिलकर अवैध शस्त्र निर्माण का कार्य किया जाता है तथा निर्मित किये गये अवैध शस्त्रों को मांग के आधार पर विभिन्न स्थानों पर सप्लाई कर अवैध आर्थिक लाभ अर्जित किया जाता है।
रिपोर्ट रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़