डॉ, केदार सिंह द्वारा सीएम हेल्प लाइन पर की हुई शिकायतों का निरक्षण किया
संवादाता विकाश विश्वकर्मा शहडोल
कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में बताया कि 11 दिसम्बर से 26 दिसम्बर तक जन कल्याण पर्व एवं 11 दिसम्बर से 26 जनवरी 2025 तक जन कल्याण अभियान चलाया जाएगा। जिसमें शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन योजनाओं से संबंधित जानकारी देना एवं हितग्राहियों को लाभन्वित भी किया जाएगा। कलेक्टर ने विभागीय अधिकारियेां को निर्देश दिए हैं कि जिले में जन कल्णयान अभियान एवं जन कल्याण पर्व के सफल कियान्वयन हेतु कार्य योजना बनाकर शिविरों का आयोजन करें। कलेक्टर ने यह भी निर्देश दिए हैं कि आयोजित शिविर में ज्यादा से ज्यादा आम नागरिकों एवं हितग्राहियों को शासन की जनकल्याणकारी योजना से जोड़ा जाए तथा पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित भी किया जाए। इसी प्रकार कलेक्टर ने बैठक में सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों सहित अन्य विभागीय कार्यों की समीक्षा की। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत आर. अंजली सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।