ब्यूरो चीफ राकेश मित्र, पखांजूर, कांकेर, छत्तीसगढ़
पखांजुर मुख्यमार्ग की जर्जर सड़क की मरम्मत की वजह मुख्यमंत्री का आगमन है,पब्लिक की तकलीफ़ नहीं – *हरपाल सिंह
अध्यक्ष क्रांतिकारी विचार मंच इकाई पखांजूर द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी* कर आलोचना कर कहा है कि क्या पखांजूर के मुख्यमार्ग की जर्जर सड़क की मरम्मत इसलिए कि जा रही है कि पखांजूर में मुख्यमंत्री जी का आगमन दिनांक 11/12/2024 होने वाला है । वरना अब तक किसी ने इसकी सुध क्यों नहीं ली ? 1वर्ष हो चुके हैं प्रदेश में सरकार बदले और विधायक बदले लेकिन इस जर्जर सड़क की मरम्मत करवाने की ज़रूरत किस ने न समझी !क्या जनता अपना जन प्रतिनिधि इस लिए चुनती है कि उसे गड्ढों वाली सड़कों से आना जाना करना पड़े ! नेता चुनाव में वोट के लिए जनता से वादा तो करे लेकिन चुनाव जीतने के बाद उनकी समस्याओं पर ध्यान ही न दे ! अगर भाजपा सरकार के प्रतिनिधियों सड़क पर चले वाले लोगों की तकलीफ़ों की फ़िक्र होती तो इस सड़क की मरम्मत पहले ही हो जाती न की दिखावे के लिए अब जब यहां मुख्यमंत्री जी का आगमन है और प्रदेश में निकायों के चुनाव भी सामने हैं ! क्षेत्र में मुख्यमंत्री विष्णु देव के आने से पखांजूर क्षेत्र में हर तरफ लिपापोती जोरों पर चल रहा है , पखांजूर पुराना बाजार चौक से पिव्ही 18 महाराष्ट्र सिमा तक सड़क विगत कई वर्षों से जर्जर हालत में है इस सम्बन्ध में कोई बार क्रांतिकारी विचार मंच इकाई पखांजूर द्वारा ज्ञापन सौंपा गया परन्तु शासन प्रशासन के कानों में जूं तक नहीं रेंगी। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम नेताजी सुभाष चन्द्र बोस स्टेडियम से लेकर बस स्टैंड पुराना बाजार पखांजूर में स्व.असीम राय के प्रतिमा अनावरण करने तक का ,उनका खराब जर्जर हालत में पड़े सड़क मार्ग में जाना नहीं होगा इसलिए उधर कोई लिपापोती की आवश्यकता नहीं है।अब देखने वाली बात होगी कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बुधवार 11/12/2024 को क्षेत्र के विकास हेतु क्या क्या घोषणा करते हैं।