फिर हुआ कुर्ला का बस हादसा आफरीन की पहली नौकरी का पहला दिन :- मुंबई के कुर्ला इलाके में सोमवार रात हुए सड़क हादसे 6 लोगों की जान चली गई है और 43 लोग घायल बताए जा रहे हैं. मृतकों में 20 वर्षीय आफरीन शाह भी शामिल हैं जो सोमवार को अपनी नई नौकरी के पहले दिन घर से निकलीं थी.इस हादसे में 6 लोगों की जान चली गई है और 43 लोग घायल बताए जा रहे हैं. मृतकों में 20 वर्षीय आफरीन शाह भी शामिल हैं जो सोमवार को अपनी नई नौकरी के पहले दिन घर से निकलीं थी. लेकिन किसे पता था कि करियर की शुरुआत के पहले ही दिन उनके साथ ये हादसा हो जाएगा,आफरीन उन 6 लोगों में से एक थीं, जिन्हें सोमवार रात को कुर्ला (पश्चिम) स्थित एसजी बारवे रोड पर एक बस ने रौंद दिया,और मौके पर ही आफरीन की मौत हो गई l आशुतोष मिश्रा इंडियन टीवी न्यूज़ मुंबई l