बबेरू /बांदा
बबेरू नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए कराए जा रहे उपचुनाव को लेकर कस्बे में सरगर्मी तेज दिखने लगी है जिसमें सभी प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार में ताकत झोंक दिया है वहीं बबेरु नगर पंचायत उप चुनाव मे भाजपा प्रत्याशी को व्यापारियो के सभी संगठनो ने अपना अपना समर्थन देकर चुनाव मे जिताने की भारी अपील किया है।
भाजपा प्रत्याशी विवेकानन्द ने आज तमाम व्यापारी संगठन के पदाधिकारी के साथ कार्यालय पर बैठकर एक प्रेस वार्ता आयोजित किया है, और चुनाव जीतने के बाद सभी जगह विकास करने की लिए कहा है। प्रेस वार्ता में कहा है कि कस्बे का सभी व्यापारी मेरे साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहा है। और सभी जातियों का समर्थन मिल रहा है। वहीं व्यापारियों के संगठन के समर्थन मे उ प्र उद्योग व्यापार मण्डल के नगर अध्यक्ष मनीष गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार गुप्ता, सन्तोष गुप्ता प्रदेश उपाध्यक्ष, राम प्रकाश गुप्त पूर्व जिलाध्यक्ष, व राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के नगर अध्यक्ष सुधीर अग्रहरि, तहसील अध्यक्ष राजेश साहू, श्रीराम गुप्ता, जिला प्रभारी ने अपना पूर्ण समर्थन देते हुये कहा कि विवेकानन्द गुप्ता व्यापर मण्डल के पूर्व मे तहसील महामंत्री पद पर व्यापारियो के बीच मे कार्य किया भाजपा ने हमारे व्यापारी को टिकट दिया है। भाजपा का आभार व्यक्त किया इस दौरान देवराज गुप्ता राजकुमार राज पूर्व चैयरमैन बांदा सौरभ शिवहरे अजय अग्रहरी अग्रहरि समाज के राष्ट्रीय सचिव , जगराम सिह विश्वेश्वर पांडेय, अजय कुमार पटेल, विजयपाल सिंह पूर्व चैयरमैन, विनय तिवारी, राजा दीक्षित, विष्णु प्रताप , शरद गुप्ता सभी ने प्रत्याशी को माला पहना कर स्वागत किया।
बांदा से संवाददाता -विनय सिंह की रिपोर्ट