लोकेशन टीकमगढ़
जिला ब्यूरो
महेंद्र कुमार दुबे बॉबी
भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी पानी की टंकी
मुरैना दंडोतिया कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा बनाई जा रही पानी की टंकी
टीकमगढ़ जिले की तहसील पलेरा अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत कंजयाना में शासन द्वारा पानी की टंकी बनाई जा रही है जिसमें तार बिना मार्क का और बालू मिट्टी युक्त डाली जा रही है जिसमें कंजना सरपंच ने आपत्ति लगाई की टंकी का काम सही नहीं हो रहा है ठेकेदार द्वारा मनमानी तरह से कार्य किया जा रहा है जिससे सरपंच ने कहा कि अगर काम सही नहीं किया जाता है तो संबंधित अधिकारी से शिकायत करेंगे जब इस बारे में गांव के लोगों से पूछा गया तो उनके द्वारा बताया गया है यह टंकी बनाई जा रही है ग्राम पंचायत कंजयाना के लोगों ने बताया कि यह टंकी का कार्य सही नहीं हो रहा है ना ही इसमें तार सही डाल रहा है और ना ही बालू हम गांव वालों ने इसकी शिकायत ग्राम पंचायत के सरपंच से की और सरपंच ने ठेकेदार से कहा कि यह कार्य सही करवा तो तो सरपंच से ठेकेदार ने कहा कि यह कार्य सही हो रहा है सरपंच का कहना है कि गांव में टंकी बन रही है तो सही काम होना चाहिए ग्राम पंचायत के लोगों द्वारा 181 पर भी की गई लेकिन आज तक कोई भी सुधार नहीं किया गया जब इस बारे में ग्राम पंचायत कंजयाना सरपंच से पूछा गया तो कहा कि पी एच ई अधिकारियों को कई बार फोन के माध्यम से सूचना दी ।