खबर सहारनपुर से व्यापार मंडल से जुड़ी हुई
सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की युवा इकाई का गठन युवा व्यापारियों का प्रण नौकरी छोड़ो करो व्यापार
आज दिनांक 13 दिसंबर 2024 को रेलवे रोड स्थित व्यापार भवन में सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की युवा इकाई का गठन किया गया। युवा इकाई के गठन के अवसर पर महानगर के युवा पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए महानगर के अध्यक्ष श्री विवेक मनोचा ने अनुभव शर्मा को महानगर अध्यक्ष, आचमन मनोचा को महानगर संयोजक, कुबेर नरूला को महानगर महामंत्री, विनीत चौहान को महानगर कोषाध्यक्ष, दीपक खेड़ा को युवा इकाई का चेयरमैन मनोनीत किया गया।
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष विवेक मनोचा व महानगर वरिष्ठ महामंत्री स. सुरेंद्र मोहन सिंह चावला ने कहा युवा व्यापार में रीढ़ की हड्डी का कार्य करते है और और आजकल व्यापार करने के तरीकों में वर्तमान समय के अनुसार जो जो बदलाव आए हैं उसमें नए-नए विचार नए-नए तरीके युवा व्यापारियों के पास बहुत है जिससे व्यापार को नित नई ऊंचाइयों तक पहुंचा जा सकता है। उन्होंने सभी युवा व्यापारियों को प्रण दिलाया की नौकरी छोडो करो व्यापार।
इस अवसर पर महानगर महामंत्री पुनीत चौहान एवं महानगर कोषाध्यक्ष सुधीर मिगलानी ने ने युवा व्यापारियों से अपील करी कि ज्यादा से ज्यादा अपने पारिवारिक व्यवसाय में आए और अपने बड़े बुजुर्गों द्वारा स्थापित किए गए व्यापार को और आगे बढ़ाएं, जिससे आपके व्यापार बढ़े भी और आप रोजगार देने वाले व्यापारियों की श्रेणी में आए ।सभा को प्रदेश उपाध्यक्ष यशपाल मैनी, महेश नारंग, पंडित देशमुख वशिष्ठ ने भी संबोधित किया और युवाओं को ज्यादा से ज्यादा युवा व्यापार मंडल से जुड़ने को प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन महानगर महामंत्री पुनीत चौहान ने किया। कार्यक्रम में नगर व्यापार मंडल से मुख्य रूप से आईटी प्रदेश अध्यक्ष राजीव मदान, प्रांतीय संगठन मंत्री अशोक छाबड़ा मंडल अध्यक्ष संजय भसीन संयोजक राजकुमार वीज, नीरज जैन, मुकेश दत्ता मुकेश धनकर, ऋषि कपूर, देवेंद्र चड्डा, फरजान उल हक, राजकुमार नरूला, श्री डीके गुप्ता, सुरेश सलूजा, सुदर्शन जुनेजा, अशोक नारंग, हरजिंदर सिंह, संजय गुप्ता हरिश्चंद्र चौहान, मनोज बर्मन रहे। युवा व्यापार मंडल से तुषार गोयल, रमन शाह, शौर्य, मधुर चढ़ा, रियांश कामरा रोहित बजाज, प्रथम, शमीमुल्लाह, अश्विनी कश्यप, राघव इलाहाबादी, संचित बत्रा ओजस वर्मा, साहिल फुटेला, वैभव पूरी, खालिद सलमानी, अहमद हसन, मोहम्मद हम्माद, सचिन अग्रवाल, अनिल ठक्कर, गगन अरोरा, सौरव वर्मा, सनी वर्मा, लविश गंभीर, अमित भसीन, कमल अरोड़ा आदि बड़ी संख्या में युवा व्यापारी उपस्थित रहे ।
रिपोर्ट रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़