खबर सहारनपुर से
थाना देहात कोतवाली,थाना सरसावा,थाना कुतुबशेर,थाना बड़गांव एवम थाना देवबंद प्रभारियों को मिली जबरदस्त कामयाबी
थाना देहात कोतवाली प्रभारी चन्द्रसेन सैनी के कुशल निर्देशन वाली पुलिस टीम की बड़ी कार्रवाई
हत्या के प्रयास में जेल में बंद विवेक को देहात कोतवाली पुलिस ने कस्टडी/रिमांड पर लेकर,अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त देशी तमंचा एवम खोखा/जिंदा कारतूस किया बरामद
थाना सरसावा प्रभारी नरेंद्र कुमार शर्मा के कुशल निर्देशन वाली पुलिस टीम ने मात्र 22 घंटे में किया चोरी का जोरदार खुलासा,चोरी के सामान के साथ किया शातिर शातिर चोर
थाना कुतुबशेर प्रभारी हदय नारायण सिंह के कुशल नेतृत्व वाली पुलिस टीम ने नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाले युवक को किया गिरफतार,पोक्सो एक्ट भी लगाई गई
थाना बड़गांव प्रभारी विनय शर्मा की पुलिस टीम ने पकड़ा,नाबालिग लड़की के अपहरण एवम रेप का आरोपी,नाबालिगा सकुशल बरामद
थाना देवबंद प्रभारी सुनील नागर की पुलिस टीम की भी एक शातिर वारंटी पर बड़ी कार्रवाई,गिरफ्तार
एसएसपी रोहित सिंह सजवान,एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक एवम एसपी देहात सागर जैन के दिशा निर्देश पर अपराधियों पर धड़ाधड़ कार्रवाई
इस समय एसएसपी रोहित सिंह सजवान,एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक एवम एसपी देहात सागर जैन के दिशा निर्देश पर जनपद भर में जारी है,अपराधियों पर धड़ाधड़ कार्रवाई।उनके इन्हीं दिशा निर्देशो का कड़ाई के साथ पालन करते हुए थाना देहात कोतवाली प्रभारी चन्द्रसेन सैनी के कुशल निर्देशन वाली पुलिस टीम सब इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने अपनी एक बडी पुलिस टीम के साथ अक्तूबर में हुए गोलीकांड में शामिल जेल में बंद अभियुक्त विवेक पुत्र सुरेन्द्र निवासी कांशीराम कालोनी थाना सदर बाजार को आज माननीय न्यायालय के आदेश निर्देश पर कस्टडी/रिमांड पर लेकर अभियुक्त विवेक की निशानदेही पर ओमेगा सिटी गेट के पास ईंटों से दबा पडा वह देशी तमंचा एवम खोखा/जिंदा कारतूस भी बरामद कर लिया,जिससे विवेक ने अपने एक मित्र वंश के साथ मिलकर अंकुर पर जान से मार डालने की नियत से गोली चलाई थी।आपको बता दें,कि 24 अक्टूबर को हुए इस गोलीकांड के एक अभियुक्त वंश पुत्र नीटू उर्फ लोकेन्द्र निवासी ग्राम मनोहरपुर को इंस्पेक्टर चन्द्रसेन सैनी की पुलिस टीम पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी थी,और फरार विवेक की तलाश में पुलिस की दबिशे लगातार जारी थी।पुलिस की दबिशो के डर से विवेक ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर लिया था।जिसे पुलिस ने आज कस्टडी/रिमांड पर लेकर घटना में प्रयुक्त देशी तमंचा व कारतूस भी बरामद कर लिया है।इसके अलावा थाना सरसावा प्रभारी नरेंद्र कुमार शर्मा के कुशल निर्देशन वाली पुलिस टीम उपनिरीक्षक चन्द्रपाल सिंह ने अपने सहयोगी दल के सहयोग से एक बार फिर मात्र 22 घंटे में चोरी का जोरदार खुलासा करते हुए एक शातिर चोर रविन्द्र पुत्र ओमप्रकाश निवासी जनपद पीलीभीत को चेकिंग के दौरान सत्संग भवन पिलखनी से उस समय पकड़ा,जब यह शातिर चोर चेकिंग कर रही पुलिस टीम को देखते ही इधर उधर भागने लगा,लेकिन साहसिक पुलिस टीम ने इस चोर की घेराबंदी करते हुए इसे पकड़ लिया।जिसकी निशानदेही पर चोरी का कटर,वैल्डिंग मशीन,वैल्डिंग लीड,लोहे की गुनिया,एल एन की 4 मीटर कैंबल बरामद कर ली गई।आपको बता दें,कि यह सभी सामान इस शातिर चोर ने परवेज के यहां से चुराया था,जिसे *इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार शर्मा* की पुलिस टीम ने पकड़ लिया।इसके अलावा *थाना कुतुबशेर प्रभारी हदय नारायण सिंह* के कुशल नेतृत्व वाली पुलिस टीम उपनिरीक्षक यमुना प्रशाद ने अपने सहयोगी दल के सहयोग से जबरदस्त कामयाबी हासिल करते हुए एक नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाले युवक साहिल पुत्र अशरफ निवासी मानकमऊ को दबनी कब्रिस्तान के पास से किया गिरफतार।जिसपर पोक्सो एक्ट की कार्रवाई भी की गई।जबकि *थाना बड़गांव प्रभारी विनय शर्मा* के कुशल नेतृत्व वाली पुलिस टीम उपनिरीक्षक भारत सिंह ने भी अपनी सहयोगी टीम के सहयोग से बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर उसके साथ रेप की घटना को अंजाम देने वाले एक वहशी दरिंदे कार्तिक पुत्र रामगोपाल निवासी ग्राम भारापुर थाना गागलहेडी को हाईवे पुल के नीचे गांव अम्बेहटा चांद से किया गिरफतार।जबकि पुलिस टीम ने नाबालिग लड़की को भी सकुशल बरामद कर लिया है।इसके अतिरिक्त *थाना देवबंद प्रभारी सुनील नागर* की पुलिस टीम सब इंस्पेक्टर राजन पुंडिर ने भी मय हमराही फोर्स के साथ माननीय न्यायालय के आदेशों निर्देशो का सख्ती के साथ पालन करते हुए एक शातिर वारंटी साविर पुत्र नन्हा उर्फ इकबाल निवासी कस्बा देवबंद को किया गिरफतार।
रिपोर्ट रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़