समाजवादी यूजन सभा ने कलेक्ट्रेट पर किया विरोध प्रदर्शन
सोनभद्र समाचार ब्यूरोचीफ नन्दगोपाल पाण्डेय
अपनी 12 सूत्री मांगों को लेकर एडीएम को सौपा पत्र
सोनभद्र। जनहित के गम्भीर मुद्दो को लेकर समाजवाद पार्टी युवजन सभा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को अपनी 12 सूत्रीय मांग को लेकर ज्ञापन पर त्वरित कार्यवाही हेतु दिया।
जिला अध्यक्ष युजन सभा बबलू धांगर ने बताया कि जनपद सोनभद्र में अवैध खनन धड़ल्ले से किया जा रहा है जिसमें राजस्व की भारी क्षति हो रही है ओवरलोड से जनपद की बनी बनायी सड़के खराब हो रही है वहीं दूसरे तरफ बिजली विभाग द्वारा स्मार्ट मीटर लगाकर जनता से बेतहाशा धन उगाही किया जा रहा है लोग आत्महत्या करने पर उतारू है नक्सल क्षेत्रों में मोबाईल टॉवर न होने से तमाम सरकारी कार्य बाधित है जनता काफी परेशान है वहीं खनन क्षेत्र में मानक के विपरीत खदान जो पाताल लोक के दर्शन कराती है आयें दिन गरीब आदिवासी, मजदूर खदान में काम करते हुए दब कर व गिर कर मर जा रहे है कभी-कभी संख्या दर्जनें हो जाती है जनपद में सत्ता प्राप्त नेताओं की माल वाहन आये दिन बिना परमिट के धड़ल्ले से चल रहे है हर घर जल, नल योजना में लापरवाही के कारण कई गांव तक अभी नहीं पहुँच पायी है
वनाधिकार अधिनियम के तहत आदिवासी, वनवासी आस लगाये बैठे है कि सरकार पुश्तैनी जमीनों का मालिकाना हक देगी जनपद में प्राईवेट अस्पताल बिना मानक के अधिकारियों के मिली भगत से चल रहे है जिसमें जनता को झोला झाप ड्राक्टरों के हवाले कर मजे से लूटा जा रहा है प्राईवेट स्कूल मनमानी फीस वसूल कर अभिभावकों को लूट रहे है आर०टी०ओ० ऑफिस के अन्दर दलालों का काफी बोल बाला है मोटी रकम लेकर चालकों का लूटा जा रहा है महोदय इन्ही भयावह गम्भीर जन मुद्दों को लेकर समाजवादी पार्टी युवजन सभा के नेताओं कार्यकर्ताओं द्वारा 12 सूत्रीय ज्ञापन दिया जा रहा है, जो निम्न प्रकार है-
1. अनुसूचित जनजाति एवं अन्य परम्परागत वन निवासियों को वनाधिकार अधिनियम के तहत पुश्तैनी जोत-कोड़ पर पट्टा दिया जाय।
2
लग रही अवादा कम्पनी ग्राम चिचलिक, खोडैला, पनौरा में काश्तकारों के जमीनों का उचित मुआवजा दिलाया जाय व मनमानी तरीके से कम्पनी द्वारा काश्तकारों का शोषण बन्द किया जाय।अस्थायी पूल बनाकर नदियों में अवैध खनन किया जा रहा है तुरन्त रोका जाय ।
3.
4. प्राईवेट स्कूलों के मनमानी धन उगाही पर रोक लगायी जाय।
5.
आर०टी०ओ० आफिस में चल रही दलाली को बन्द किया जाय ।
6. मानक विपरीत चल रहे खदान जो पाताल लोक के दर्शन कराते है बन्द किया जाय।
7. जनपद के कल-कारखानों में बेरोजगार नौजवानों को रोजगार दिया जाय।
8. नेटवर्क विहिन नक्सल क्षेत्र के गांवों में मोबाईल टॉवर लगाये जाय ताकि सरकारी कार्य बाधित न हो।
9. हर घर नल योजना को छुटे हुए गांव घरों तक पहुँचाया जाय।
10. जनपद के गड्डायुक्त सड़को को गड्ढा मुक्त किया जाय।
11. बिजली विभाग द्वारा स्मार्ट मीटर लगाकर मनमानी हो रही धन उगाही पर रोक लगाया जाय।
12. सहकारी समितियों पर किसानों का धान की खरीद सुचारू रूप व समय से हो।
इन 12 सूत्रीय मांगो को ध्यान में रखते हुए तुरन्त कार्यवाही करें। कार्यवाही न होने की दशा में समाजवादी पार्टी युवजन सभा बड़ा जन आंदोलन करने पर विवश होगी जिसकी सारी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। इस दौरान शहीद खुरेसी,कृष्णा शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।