ब्यूरोचीफ राकेश मित्र ,पखांजुर, जिला-कांकेर, छत्तीसगढ़ 14/12/2024
राज्य सरकार नगर पंचायत के हड़ताली कर्मचारियों की सभी मांगे पूरी करें। क्रांतिकारी विचार मंच के अध्यक्ष हरपाल सिंह ने आज एक प्रेस बयान जारी कर बताया कि विगत 19 नवंबर से पखांजुर नगर पंचायत के अस्थाई कर्मचारियों का हड़ताल जारी है लेकिन स्थानीय प्रशासन और राज्य सरकार उनके प्रति संवेदनशीलता के साथ पेश आते तो उनकी मांगों पर चर्चा कर समस्याओं का निराकरण किया जा सकता था। लेकिन शासन प्रशासन की उदासीनता के कारण यह हड़ताल इतनी लंबी चल रहा है।
श्री सिंह ने बताया कि नगर पालिका के कर्मचारी को ठेका मजदूर बताकर लेबर सप्लाई के कर्मचारी बताकर ठेकेदार को फायदा पहुंचाया जा रहा है। जब कि प्लेसमेंट कंपनी किसी भी कर्मचारी का नियुक्ति नहीं किया है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार और ठेकेदार की मिलीभगत से यह निर्णय लिया गया है।जो कर्मचारियों का शोषण करने का मार्ग प्रशस्त करता है।