बांदा जनपद के बबेरू कस्बे का है। जहां नगर पंचायत अध्यक्ष रहे सूर्यपाल सिंह यादव के निधन के बाद निर्वाचन आयोग के द्वारा उप चुनाव कराए जा रहे हैं। जिसको लेकर 17 दिसंबर को मतदान कराया जाएगा। जिसमें आज 15 दिसंबर को सभी प्रत्याशियों के द्वारा चुनाव प्रचार के अंतिम दिन पूरी तरह से चुनाव प्रचार में ताकत झोंक दिया है। सभी लोग अपने-अपने पक्ष पर मतदान करने को लेकर हजारों की संख्या में समर्थकों के साथ अंतिम दिन चुनाव प्रचार में डटे रहे। जिसमें समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी बसदेइया यादव के समर्थन में हजारों की संख्या में रोड शो किया गया, इसी तरह भाजपा प्रत्याशी विवेकानंद गुप्ता ने भी अपने समर्थकों के साथ पूरे कस्बे में भ्रमण किया। वहीं आजाद समाज पार्टी से प्रत्याशी फूलचंद सोनी ने भी अपने समर्थकों के साथ कस्बे पर भ्रमण किया। इसके साथ ही साथ कांग्रेस के प्रत्याशी रामनरेश मिश्रा उर्फ रज्जू मिश्रा, निर्दलीय प्रत्याशी रामफल त्यागी, संतोष कुमार कुशवाहा, मोहनलाल धुरिया,शिवप्रसाद वर्मा अरविंद गुप्ता सहित सभी 10 प्रत्याशी आज चुनाव प्रचार के अंतिम दिन पूरी तरह से ताकत झोंक दिया है। और पूरे कस्बे में अपने समर्थकों के साथ जनसंपर्क किया है। इस मौके पर रोड शो व नगर भ्रमण जुलूस में प्रत्याशियों के साथ साथ भारी संख्या पुलिस बल एवं अन्य थाना बिसंडा, कमासिन,मर्का,नरैनी,नगर कोतवाली सहित अन्य थानों का फोर्स मौजूद रहा।
बांदा से संवाददाता -विनय सिंह की रिपोर्ट