लोकेशन टीकमगढ़
रिपोर्टर
महेंद्र कुमार दुबे बॉबी
24 घंटे मिलेगा केन बेतवा लिंक परियोजना से किसानों को पानी
पलेरा जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत कलरा गांव में केन बेतवा लिंक परियोजना की कलश यात्रा निकाली गई
लिंक परियोजना के बारे में अधिकारियों एवं ग्रामीणों को बताया जा रहा है इस परियोजना से किसानों को 24 घंटे पानी मिलेगा कलेक्टर अवधेश शर्मा ने बताया कि केन बेतवा लिंक परियोजना मध्य प्रदेश की महत्वाकांक्षी योजना है जिसका भूमि पूजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 दिसंबर को छतरपुर जिले के खजुराहो में करने जा रहे हैं
इस परियोजना में आने वाले समय में यहां का किसान खुशहाल होगा क्योंकि 24 घंटे किसानों को सिंचाई के लिए 24 घंटे पानी मिलेगा जिसमें किसान अपने खेतों में पसंद की एक नहीं अनेक फसलों को तैयार कर सकता है और खेती को लाभ का धंधा बनाया जा सकता है उन्होंने यह भी कहा है कि मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान के माध्यम से गांव-गांव में केन बेतवा लिंक परियोजना के माध्यम से किसानों को जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है जनपद पंचायत कै सीईओ सिद्ध गोपाल वर्मा ने कहा कि बुंदेलखंड का टीकमगढ़ जिला हमेशा सूखे की की चपेट में रहता था लेकिन अब केन बेतवा लिंक परियोजना के माध्यम से बुंदेलखंड के टीकमगढ़ जिले की छोटे और बड़े तालाबों को भरने का काम किया जाएगा एसडीम शैलेंद्र सिंह ने जागरूकता अभियान को संबोधित करते हुए किसानों से अपील की है कि वह अपने आने वाले समय में खुशहाल होंगे इस दौरान मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह राजावत आदि शामिलउपस्थित रहे