पीलीभीत में इंडो नेपाल बॉर्डर से सटे हज़ारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत पीलीभीत से खाद लेकर जा रहे बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया। मौके पर ही दोनों युवकों की मौत हो गई। क्षत-विक्षत हालत में पड़े शव देखकर गुस्साई भीड़ ने ट्रक में जमकर तोड़फोड़ कर हंगामा किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार लखीमपुर के खजुरिया निवासी शफीक पुत्र रईस का चयन सेना में हो गया था। इसके बाद शफीक बैंक से पैसा निकालने के लिए पूरनपुर जा रहे थे। उनके साथ दोस्त रामबाबू पुत्र श्रीदेव निवासी खजुरिया साथ में ही थे।पीछे से रफ्तार में आ रहे ट्रक ने भजनिया घाट के पास बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। दोनों युवकों के ऊपर से ट्रक निकल गया। जिससे युवकों की मौत हो गई। एक युवक का सिर और धड़ बिल्कुल अलग हो गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने मंजर देखा तो वहां खाद के ट्रक में जमकर तोड़फोड़ करते हुए हंगामा किया। पुलिस ने हादसे का शिकार बाइक और ट्रक को कब्जे में ले लिया है परिजनों को हादसे की जानकारी दी गई है।
पीलीभीत से अवनीश कुमार ब्योरा चीफ़ इडियन टीवी न्यूज़