भारतीय किसान संगठन प्रदेश सचिव ने सिराथू विधायक के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा ।
फतेहपुर।
किसानों ने तीनों कृषि कानूनों के वापस लिए जाने मांग को लेकर ग्रामीण क्षेत्रो में प्रदर्शन किया भारतीय किसान संगठन के प्रदेश सचिव व पदाधिकारियों ने कृषि कानूनों के विरोध में काला दिवस मनाया सिराथू विधायक के माध्यम से राष्टपति को ज्ञापन दिया गया।
भारतीय किसान संगठन के राष्टीय अध्यक्ष राजेंद्र सिंह यादव के आवाहन पर प्रदेश सचिव संदीप सिंह पटेल व उनके पदाधिकारीयो के नेतृत्व में किसानों ने कौशंबी जिले में कृषि कानूनों के विराध में प्रदर्शन किया कौशंबी के सिराथू विधान सभा के विधायक शीतला पटेल के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौपा और उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के तीनों कृषि कानून किसानों के गले में फांसी का फंदा हैं। इसे सरकार तत्काल वापस ले। किसान कारपोरेट के हितों को साध रही है और किसानों को गुलामी के गर्त में धकेल रही है। जब तक सरकार कानून वापस नहीं लेगी किसान आंदोलन जारी रखेंगे भारतीय किसान संगठन के राष्टीय अध्यक्ष राजेंद्र यादव ने कहा की जब तक सरकार किसानों का बिल वापस नही लेती है तब तक हम लोग इसी तरह धरना प्रर्दशन व देते रहेंगे इस मौके पर संदीप सिंह पटेल मुकेश सिंह विवेक सिंह मोनू सिंह अनुराग सिंह मारकंडेय सिंह आदि सैकड़ों किसान मौजूद थे।
जनपद फतेहपुर ।
जिला संवाददाता:- दीपक मिश्रा, राम जी कैमरा मैंन के साथ इंडियन टीवी न्यूज चैनल ।