108 पौधे जनता को भेंट किये..
पुरनपुर से गायत्री परिवार के संदीप खंडेलवाल द्वारा विगत वर्षों की भांति आज भी विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण अनुकूल छायादार फल फूल के 108 पौधे स्वयं भ्रमण कर क्षेत्र की जागरूक जनता को भेंट किए गए एवं सभी से आग्रह भी किया गया इन पौधों की देखभाल करें व इनको सुरक्षित रखें स्वयं भी पौधे लगाएं धरा को हरा बनाएं।
उन्होंने सर्वप्रथम चीनी मिल के पास मिनी बाईपास पर राहगीरों को एवं इसके बाद (कारगिलशाहिद पार्क) बाईपास पर व इस के बाद रम्पुरा वाले कुंडा पर और नगर में कुल 108 पौधे जिसमें पीपल बरगद नीम आम अमरूद जामुन तुलसी गुलाब चांदनी आदि के शामिल रहे
वह बोले कि आज उन्हें बहुत अधिक प्रसन्नता मिल रही है कि लोग बढ़-चढ़कर पौधे लगाने को स्वयं आगे आते दिख रहे हैं।
अनेकों लोगों ने श्री खण्डेलवाल को इसके लिए शुभकामनाएं व आशीर्वाद भी दिया व उनके एकल प्रयास की सराहना भी की
गायत्री परिजन ने बताया कि पिछले लगभग 15 वर्षों ने उन्होंने अनेक वार में लगभग 2000 पौधे पूर्व में भी वितरित किए हैं या स्वयं लगबाए हैं.. इस अवसर पर आज उनके साथ अंकित जयसवाल गिरीश सौभाग्य शादाब आदि रहे।
पीलीभीत से अवनीश कुमार ब्योरा चीफ़ इडियन टीवी न्यूज़