टोल नाका के पास दो बाइक टकराई, तीन हुए घायल, टोल की एंबुलेंस अस्पताल लेकर आई
ब्यूरो चीफ-लखन ठाकुर
दमोह : जिले में लगातार ही सड़क हादसों में इज़ाफ़ा हो रहा है। बीती रात से रविवार की सुबह तक तीन सड़क हादसे सामने आ चुके हैं, और तीसरे सड़क हादसे में दो बाइक आपस में टकरा गई। जिससे उसमें सवार एक मासूम सहित 3 लोग घायल हो गए। तीनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर उनका इलाज किया जा रहा है।

यह हो गया हादसा

देहात थाना की जबलपुर नाका चौकी समीप टोल नाका के आस पास दो बाइकों की भिडंत हो जाने का घटनाक्रम सामने आया है। जिसमें बाइक पर सवार एक मासूम सहित तीन लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को टोल वाहन से अस्पताल इलाज के लिए लाया गया। दमोह जिला अस्पताल में दतला निवासी गिरजा पिता परमलाल दुबे उम्र 38 वर्ष, लकी पिता संदीप बाल्मीक उम्र 8 साल, संदीप पिता कल्लू बाल्मीक उम्र 36 शोभानगर दमोह का इलाज किया जा रहा है। वही अस्पताल चौकी पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है। जांच के साथ ही घायलों के परिजनों को मामले की सूचना भी दी गई।
ब्यूरो चीफ-लखन ठाकुर जिला दमोह मध्य प्रदेश