महसों बस्ती। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर श्री शिव शक्ति पीठ शोध एवं सेवा संस्थान के तत्वावधान में बस्ती महुली मार्ग स्थित राम-जानकी मंदिर पर बाबा महादेव जी महाराज व समाजसेेवियों ने मंदिर परिसर में वृक्षारोपण किया। औषधीय गुणों से युक्त व फलदार पौधे रोपे गए।
बाबा महादेव जी महाराज ने कहा वृक्षारोपण का कार्य इसलिए भी आवश्यक है कि पूरे भारतवर्ष में कोरोना संक्रमण फैलने से ऑक्सीजन के अभाव में न जाने कितने लोगों ने अपनी जान गवां दी।वृक्ष लगाने से वायु मंडल शुद्ध होगा और ऑक्सीजन की दिक्कत नही होगी स्वच्छ वातावरण होगा।इसलिए हमें लोगों को गांव – गांव जाकर पीपल , बरगद , तुलसी, हारश्रिंगार,आम, बेल आदि के वृक्षारोपण हेतु लोगों को जागरूक करना होगा। जिससे लोगोंं को ऑक्सीजन, छाया, फल एवं औषधि मिल सके।
इस अवसर पर डाक्टर अजय वरूण, राम शोहरत मिश्र, दाढ़ी बाबा, फूल चन्द्र, अरबिन्द गुप्ता आदि मौजूद रहे।