खबर का असर
कूड़े कचरे से भरे पड़े नाले नालियां फिर भी नगर पालिका का दाबा सफाई व्यवस्था में लगे 121 सफाई कर्मी की खबर का हुआ असर
नौगांव। नगर पालिका की ओर से नगर को साफ स्वच्छ रखने के लिए स्वच्छ भारत सर्वेक्षण में प्रदेश स्तर पर छठवां स्थान एवं संभागीय स्तर पर प्राप्त किया था मगर नगर के अधिकांश नाले व नालियां चोक पड़ी हुई थी जो नगर पालिका के स्वच्छ भारत अभियान की पोल खोल रही थी इस खबर को इंडियन टीवी न्यूज ने शनिवार को प्रमुखता से दिखाया था जिसे संज्ञान में लेकर नगर पालिका सीएमओ निरंकार पाठक ने अपने अधीनस्थ नपा अमले को निर्देश जारी कर नगर के वार्डों की गलियों में चोक पड़ी नालियों की सफाई के लिए स्वच्छता निरीक्षक संदीप राजपूत को निर्देश दिए और सीएमओ के निर्देश मिलते ही संदीप राजपूत ने सफाई कर्मियों को लेकर रविवार को वार्ड नम्बर 17 की नालियों की साफ सफाई करवाई तो वही नगर के बीचों बीच निकले नेशनल हाईवे और चौराहों में सुमार कोठी चौराहे के पास की नालियों की साफ सफाई करवाई जा रही है इसको लेकर स्वच्छता निरीक्षक संदीप राजपूत से बात की गई तो उन्होंने कहा कि हमारा सफाई अभियान नगर के सभी वार्डों की नालियों की साफ सफाई की जाएगी जिससे हमारा नगर साफ और स्वच्छ रहे
उमंग शिवहरे
इंडियन टीवी न्यूज
जिला ब्यूरों चीफ छतरपुर