जिला मेरठ तहसील मवाना प्रिंस रस्तोगी
उप जिलाधिकारी मवाना प्रतीक्षा सिंह ने दिए अवैध खनन रोकने के सकत निर्देश ।
खनन माफिया शिकायत करने वालों को देते हैं जान से मारने की धमकी शिकायत कर्ता।
मवाना, मेरठ संवादाता आरके विश्वकर्मा
ग्राम कस्तला शमशेरपुर के ग्रामीणों द्वारा की गई अवैध खनन की शिकायत के बाद एसडीएम मवाना ने अधिकारियों को अभिलंब अवैध खनन रोकने के निर्देश दिए। साथी इस संबंध में आख्या प्रस्तुत करने के लिए भी कहा है।
गौरतलब है कि नगर में आसपास के क्षेत्र में दिन-रात अवैध खनन हो रहा है शिकायतों के बावजूद भी पुलिस प्रशासनिक इसे रोक पाने में नाकामयाब रहे हैं।
उप जिलाधिकारी मवाना के पद से अंकित कुमार का तबादला होने और यहां आई ए एस उप जिलाधिकारी प्रतीक्षा सिंह पद पर तैनाती के बाद फरियादियों को कार्रवाई होने की उम्मीद जगी गई है।
इसी क्रम में आज ग्राम कस्तला से शमशेरपुर के गजेंद्र बिजेंद्र और रविंद्र ने उप जिलाधिकारी प्रतीक्षा सिंह मवाना को ज्ञापन देकर जंगल में हो रहे मिट्टी का खनन से अवगत कराया है।
ग्रामीणों ने कहा कि उनके जंगल में जेसीबी लगाकर मानक से अधिक मिट्टी का खनन किया जा रहा है जब भी ग्रामीण उसका विरोध करते हैं ,
तो खनन कराने वाले उन पर मारपीट को उतारू हो जाते हैं। प्रशिक्षु उप जिलाधिकारी प्रतीक्षा सिंह ने ज्ञापन लेकर संबंधित अधिकारी को मौके पर जाकर खनन पाए जाने पर कार्रवाई करने और इसकी आंख्या प्रस्तुत करने का निर्देश दिये है।