“कोरोना काल में मसीहा बना “सेंगर का भांजा”
जहां लोग महामारी के इस दौर में भी कालाबाज़ारी करते बाज नहीं आरहे हैं तो वही पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के भांजे तुरंत ऑक्सीजन सिलेंडर और बेड भी उपलब्ध करा रहे हैं और उन्नाव ही नहीं बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश में जिसकी मदद हो पा रही कर रहें हैं।
आपको बता दें झांसी निवासी मनीष राजपूत के दोस्त की मां को ऑक्सीजन सिलेंडर नहीं उपलब्ध हो पा रहा था उनकी हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी. जिसके बाद मनीष राजपूत ने कुलदीप सिंह सेंगर के भांजे अंतरांजय सिंह उर्फ “गोल्डी राजा” से मदद की गुहार लगाई. जिसके बाद तत्काल उन्होंने माताजी को ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराया जिससे एक मां की जान बचाई जा सकी।
माताजी की हालत सही हो जाने पर यह बात मनीष राजपूत ने सोशल मीडिया पर अंतरांजय जी को धन्यवाद दिया।
जिसके बाद हर कोई सेंगर के भांजे की सराहना कर रहा है. सोशल मीडिया पर यूजर्स लिख रहे हैं कि आप एक सच्चे जनसेवक के रूप में जनता के लिए काम कर रहे हैं।
बताते चले कुलदीप सिंह सेंगर उन्नाव ज़िले के 4 बार लगातार विधायक रह चुके हैं और अलग अलग विधानसभा में रिकाॅर्ड बनाते हुए जनता की मदद में सबसे आगे रहें हैं, विगत कुछ वर्षों से वो जेल में हैं, गोल्डी राजा को लोग अपने मामा जिन्हें वे बड़े पिता कहते हैं उन्ही के रास्ते चलने वाला मान चुके हैं और इससे आम जनमानस में ख़ुशी है हालांकि आज भी उन्नाव में सबको विश्वास है कि कुलदीप सिंह सेंगर जल्द ही जेल से निकल के लोगों के बीच जल्द ही आएँगे ।