650 ऐनकाउन्टर करने वाले आईपीएस अजय साहनी
मेरे तीन बार लगी गोलियां.
सहारनपुर। आईपीएस अजय साहनी यूपी पुलिस में ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपने कार्यकाल में 600 से ज्यादा एनकाउंटर किए है। बातचीत में उन्होंने अपने पुराने एनकाउंटर का जिक्र करते हुए बताया कि सिद्धार्थनगर, अलीगढ़ व गोरखपुर में कई बड़े गैंग के सदस्यों से सामना हुआ। जिसमें तीन बार बदमाशों ने पेट व सीने में गोली मारी, लेकिन तीनों बार ही बुलेटप्रूफ जैकेट पहनी थी, जिसके कारण बाल बाल बचे।
डीआईजी अजय साहनी ने बताया कि वर्ष 2010 में ट्रेनिंग खत्म होने के बाद पहली पोस्टिंग मुरादाबाद में हुई। वहां थाने का चार्ज मिला। एक माह ही चार्ज संभाले हुआ था कि वहां दंगा हो गया। बुलेटप्रूफ जैकेट पहनने का पहले से ही शौक था, ऐसे में सिर पर हेलमेट व जैकेट पहनकर मोर्चा संभाला। दंगाइयों ने पुलिस को घेर लिया। पथराव व फायरिंग में वह निशाने पर आ गये, लेकिन गोली बुलेटप्रूफ जैकेट से टकराकर वापस चली गयी। उसके बाद कानपुर में एएसपी पद पर तैनाती मिली। वहां मोनू और लिटिल चंदेल नाम के दो बदमाशों से सामना हुआ। वहां गोली कान के पास से होकर निकल गई, लेकिन हेलमेट पहना था तो जान बच गई। बाद में दोनों को मुठभेड़ में मार गिराया। सिद्धार्थनगर में एसएसपी का चार्ज संभालने के बाद बावरिया गैंग के एक लाख के ईनामी बदमाश को मार गिराया था। आजमगढ़ में डी-19 गैंग का बड़ा नाम था, वहां एक साल की पोस्टिंग में नौ बदमाशों का एनकाउंटर किया। कॅरियर में एनकाउंटर में 50 से ज्यादा बदमाशों को ढेर किया। शामली से पहले अलीगढ़ में एक दिन में चार बदमाश ढेर हुए थे। डीआईजी कहते है कि यूपी पुलिस के इतिहास में बड़ा मामला दर्ज हुआ था जब एक दिन में चार बदमाश मार गिराए थे।
रिपोर्ट रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़