बजाग मुख्यालय से अंगई गांव और जाने वाले मार्ग पर सीसी रोड निर्माण का कार्य ठेकेदार द्वारा किया जा रहा है आपको बता दें कि वजह से सीसी रोड का निर्माण कार्य शुरू होते ही ठेकेदार द्वारा घटिया सामग्री का उपयोग कर गुणवत्ता ही निर्माण कार्य किया जा रहा है अभी 2 दिन पूर्व किए गए रोड निर्माण में दरारें आना शुरू हो गई है ठेकेदार द्वारा रोड की चौड़ाई कम दी जा रही है जबकि ग्रामीणों ने कई बार रोड का चौड़ीकरण कराने के लिए अधिकारियों को ज्ञापन और आवेदन सौंपा है ग्रामीणों के अनुसार रोड की चौड़ाई कम होने से भीड़ के कारण आवागमन अवरुद्ध होता है और दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती है वही लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है ग्रामीणों के अनुसार अगर रोड चौड़ी हो जाती है तो रोड पर जाम नहीं लगेगा और दुर्घटनाएं भी नहीं होंगी साथ ही लोगों को होने वाली परेशानियों का समाधान भी हो जाएगा लेकिन ठेकेदार द्वारा मनमाने तरीके से गुणवत्ता ही सीसी सड़क का निर्माण कार्य किया जा रहा है जिससे आने वाले समय में लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा ।
प्रशांत सिंह सिसोदिया ब्यूरो चीफ जिला डिंडोरी मध्य प्रदेश