उमरिया – युवाओं ने के की नई पहल आरम्भ महाननायक बिरसा मुंडा जी के पुण्यतिथि पर वृक्ष लगाकर वृक्षारोपण किया गया व जरुरतमंदो को किया भोजन वितरण।युवा नितिन बशानी ने बताते हुए कहा कि. 1 अक्टूबर 1894 को नौजवान नेता के रूप में सभी मुंडाओं को एकत्र कर इन्होंने अंग्रेजो से लगान (कर) माफी के लिये आन्दोलन किया। 1895 में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया और हजारीबाग केन्द्रीय कारागार में दो साल के कारावास की सजा दी गयी। लेकिन बिरसा और उसके शिष्यों ने क्षेत्र की अकाल पीड़ित जनता की सहायता करने की ठान रखी थी और जिससे उन्होंने अपने जीवन काल में ही एक महापुरुष का दर्जा पाया। उन्हें उस इलाके के लोग ष्धरती बाबाष् के नाम से पुकारा और पूजा करते थे। उनके प्रभाव की वृद्धि के बाद पूरे इलाके के मुंडाओं में संगठित होने की चेतना जागी साथ ही पुण्यतिथि में पौधा रोपण करके बस्ती में जरूरत मन्दो को भोजन पैकेट वितरण किया गया ।युवा हिमांशू तिवारी ने बताया कि जननायक बिरसा मुंडा जी की पुण्यतिथि पर ग्राम डगडउआ नौरोजाबाद स्थिति मूर्ति पर माल्यर्पण कर वृक्षारोपण किया गया । कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता नितिन बशानी, युवा हिमांशू तिवारी,राहुल चंद्रवंशी, पारस सिंह एवं सभी उपस्थित रहे।