मामला बबेरू तहसील कंपाउंड मैदान का है। जहां तहसील बार एसोसिएशन एवं दिशेंद्र फाउंडेशन ऑफ इंडिया के द्वारा तीन दिवसीय बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है। जिसमें टूर्नामेंट का उद्घाटन उपजिलाधिकारी अवनीश कुमार विशिष्ट अतिथि तहसीलदार हेमराज सिंह बोनाल ने फीता काटकर उद्घाटन किया है। उद्घाटन मैच चित्रकूट बनाम बांदा के मध्य खेला गया। मैच रेफरी शिवशंकर सिंह ने टॉस कराया। जिसमें बांदा टीम ने टॉस जीतकर पहले सर्विस किया। वहीं उपजिलाधिकारी ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। दोनों टीमों ने बेहतर प्रदर्शन किया। जिसमें चित्रकूट ने पहले राउंड में 22, दूसरे राउंड में 21 अंक हासिल कर बांदा को पहले राउंड में 2 अंक व दूसरे राउंड में 1 अंक से पराजित किया। दूसरा मैच इंडियन बैंक बबेरू बनाम बांदा के मध्य खेला गया, इस टूर्नामेंट में चित्रकूट, अतर्रा,नरैनी,बांदा,व बबेरू सहित 21 टीमें प्रतिभाग किया है। इस दौरान विशिष्ट अतिथि नायब तहसीलदार मनोहर सिंह, राहुल गौरव, राजोल प्रसाद, शिवदीप मिश्रा, तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जय सिंह, महामंत्री दीपक पाल, पूर्व अध्यक्ष मैकू लाल प्रजापति, पूर्व अध्यक्ष शिवपूजन वर्मा, रामखेलावन प्रजापति, जयगोपाल प्रजापति, डालचंद्र मिश्रा, शिवलोचन प्रजापति, पूर्व अध्यक्ष बांदा राजेश कुमार आदि मौजूद रहे। मैच के रेफरी, शिवशंकर सिंह, संतोष कुमार, स्कोरर अनुराग, अभिषेक श्रीनेत्र एवं कार्यक्रम का संचालन विष्णुप्रताप सिंह ने किया है।
बांदा से संवाददाता, विनय सिंह की रिपोर्ट