दुद्धी (सोनभद्र)। हाथीनाला थाना क्षेत्र के मालोघाट गांव में सांस लेने की गंभीर समस्या से जूझ रहे 15 माह के एक मासूम बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बच्चे की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर किया था, लेकिन परिजन एंबुलेंस बुला ही रहे थे कि बच्चे ने दम तोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार, मालोघाट निवासी तिलकधारी का 1 वर्ष 3 माह का पुत्र अमित कुमार कल शाम से ही सांस लेने में तकलीफ का सामना कर रहा था। स्थिति में सुधार न होने पर परिजन बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे उसे निजी वाहन से सीएचसी दुद्धी लेकर पहुंचे।
सीएचसी में तैनात डॉ. विनोद सिंह ने बच्चे का प्राथमिक इलाज शुरू किया। करीब आधे घंटे चले उपचार के बाद भी जब स्थिति में सुधार नहीं हुआ और हालत नाजुक बनी रही, तो डॉक्टर ने उसे तत्काल जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
अस्पताल परिसर में परिजन जिला अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस को फोन लगा ही रहे थे कि अचानक मासूम अमित की सांसें थम गईं और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बच्चे की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं