देवास मे धूमधाम से मनाई गई बसंत पंचमी
अयोध्या।
देवास पब्लिक स्कूल रेवतीगंज में बसंत पंचमी का उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम विद्यालय प्रमुख पिंकी उपाध्याय, प्रधानाचार्या ने मां शारदे की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर उनका आवाहन किया ,तत्पश्चात कक्षा छठवीं की तेजस्वी ने हे स्वर की देवी गीत गाया । विद्यालय की सातवीं के छात्र बादल ने बसंत के महत्व तथा होने वाले ऋतु परिवर्तन के बारे में जानकारी दी। प्रधानाचार्या ने बसंत पंचमी तिथि पर छायावादी सूर्यकांत निराला त्रिपाठी जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए तथा उनकी रचनाएं वर दे वर दे वर दे वीणावादिनी वर दे पर प्रकाश डाला तथा ग्रीनलैंड विद फ्रेंडली विहेवियर द्वारा सभी को यह संदेश दिया कि प्रकृति हमें सौम्यता और सरलता का संदेश देती है हमारा कर्तव्य बनता है कि हम इनकी रक्षा करें और इनका संतुलन बनाए रखें ।
गीत –आयो रे शुभ दिन– पर विदिशा, आंचल, आस्था, अन्याया,सिंपल ,अदिति ने सुंदर नृत्य किया।
गीत– रितु आ गई–पर अनुप्रिया, आकृति, सुभि, सोनाक्षी ने मनमोहक नृत्य किया।
कार्यक्रम में सभी शिक्षक शिक्षिकाएं एवं कार्यालय प्रभारी दिनेश जी आदि उपस्थित रहे।