लोकेशन धार मध्य प्रदेश
दिनांक 05-02-2025
पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक धार श्री मनोज कुमार सिंह के मार्गदर्शन में सायबर सेल धार ने “National CyberCrime Reporting Portal 1930” पोर्टल पर प्राप्त शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामलों में पीड़ितो को माह जनवरी 2025 में 1,69,538/- रुपये की राशि वापस दिलवाने में सफलता हासिल की।
पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक धार श्री मनोज कुमार सिंह एवं, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धार श्री इन्द्रजीत बाकलवार के निर्देशन में जिले की सायबर सेल टीम सायबर संबंधी मामलों में प्रभावी कार्यवाही कर रही है। धार सायबर सेल टीम व्दारा माह जनवरी 2025 में सायबर फ्राड से संबंधित शिकायतो पर त्वरित कार्यवाही करते हुए कुल 9,17,829/-रुपये की राशी को होल्ड करवाकर माननीय न्यायालय से 2,08,198/-रुपये की राशि के कोर्ट आदेश करवाकर 1,69,538/-रुपये की राशि पीडित शिकायतकर्ताओं को रिफण्ड कराने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की हैं।
धार सायबर सेल टीम पूरी तरह समर्पित एक टेक्निकल टीम है जो अपराधों की तकनीकी गुत्थियाँ सुलझाते हुए पुलिस को आरोपियों तक पहुँचने में मदद करती है तो वहीं ऑनलाइन धोखाधड़ी वाले मामलों में बैंक व पेमेंट ऐप्स के नोडल अधिकारियों से संपर्क कर कार्यवाही करते हुए पीड़ितों को राशि लौटाने का भरसक प्रयास करती है।
धार से इमरान खान की रिपोर्ट कैमरामैन सलीम अहमद के साथ इंडिया न्यूज़ टीवी धार जिला ब्यूरो चीफ धार मध्य प्रदेश मोबाइल नंबर 9098787555