मध्य प्रदेश के सागर जिले के बीना शहर में पेट्रोल डीजल की बढ़ रही कीमतों के विरोध में काँग्रेस ने किया सांकेतिक धरना
दिनांक 11.6.2021 को अ भा काँग्रेस की अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गाँधी जी एवं प्रदेश काँग्रेस अध्यक्ष श्री कमलनाथ जी के आव्हान पर पेट्रोल व डीजल की लगातार बढ़ रही कीमतों एवं मंहगाई के विरोध में ब्लॉक काँग्रेस द्वारा अम्बेडकर तिराहा स्थित पेट्रोल पंपों पर सांकेतिक धरना कोविड 19 के नियमों व शासन की गाइड लाइन का पालन करते हुए किया गया ।

2 बजे से तेज बारिश होने की बजह से धरना ढाई बजे के बाद शुरू हुआ मंहगाई के विरोध में हाथों में तख्तियाँ लेकर पेट्रोल पंपों पर भाजपा सरकारों के विरोध में नारे लगाते हुये बढ़ रही तेल की कीमतों को वापिस लेने की मांग की ।
इस अवसर पर प्रदेश काँग्रेस महासचिव वीरसिंह यादव, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष मनोहर राय, ब्लॉक अध्यक्ष दीनदयाल उपाध्याय, प्रदेश महिला महामंत्री निर्मला सप्रे,जिला महिला अध्यक्ष उमा नवैया,जिला उपाध्यक्ष महेन्द्र सिंह ठाकुर, युवक काँग्रेस अध्यक्ष आशीष चौबे,श्याम व्यास,ओम प्रकाश पंजाबी,शशिमोहन तिवारी,नरेश दुबे,वासु यादव,राजाराम अहिरवार, किशन लाल नवैया, विनय चतुर्वेदी, सोनू यादव,कृपाल राय,राम सिंह सहित काँग्रेस जन सम्मलित रहे ।
मिलन सिंह यादव
इंडियन टीवी न्यूज़ स्टेट हेड मध्य प्रदेश