थाना हरणगाँव जिला देवास
▫️ लाखो रूपयो की ऑनलाइन ठगी करने वाला आरोपी देवास पुलिस की गिरफ्त में
▫️ 20 लाख से अधिक रूपये की ठगी कर चुका है अभी तक ।
▫️ सेफ क्लिक अभियान के तहत की गयी कार्यवाही
शकील लौहार पिता बसीर आलम उम्र 28 साल निवासी ग्राम संदलपुर थाना खातेगाँव हाल किराये का मकान बाबा मंशब नगर खजराना जिला इंदोर
तरीका वारदात आरोपी गाँवो एवं शहरो मे छोटी छोटी कियोस्क की दुकानो पर जाकर दुकानदार को बोलता की मै आपको 2000/- रूपये ऑनलाईन आपके मोबाईल नंबर पर डाल देता हूँ और आप मुझे 2000/- रूपये नगद दे देना। आरोपी द्वारा दुकानदार से उसका मोबाईल नंबर लेकर उस मोबाईल नंबर पर गूगल पे एप्लीकेशन के माध्यम से 2000/- रूपये की रिक्वेस्ट भेजता था फिर दुकानदार को बोलता था कि आप मैसेज चैक कर लो आपके रूपये आ गये । दुकानदार आए हुए मैसेज को पूरा न देखते हुए सिर्फ मोबाईल की स्क्रीन पर आये हुए मैसेज का नोटिफिकेशन देखता तो उसमे 2000/- रूपये लिखा हुआ देखकर यह मान लेता था कि 2000/- रूपये खाते मे आ गये । इसके बाद दुकानदार द्वारा आरोपी को 2000/- नगद दे दिये जाते थे और आरोपी वहाँ से रूपये लेकर फरार हो जाता था। कई बार दुकान पर भीड होने या जल्दबाजी मे मैसेज सही से न देख पाने के कारण भी दुकानदार द्वारा मैसेज मे सिर्फ 2000/- लिखा हुआ देखकर आरोपी को नगदी 2000/- रूपये दे दिये जाते थे । इस प्रकार आरोपी द्वारा उन कियोस्क की दुकानो को टारगेट किया जाता था जहाँ पर अधिक ग्राहक या भीडभाड हो। आरोपी द्वारा किसी भी कियोस्क सेंटर पर 2000/- रूपये से अधिक की रिक्वेस्ट नही भेजी जाती थी । रूपयो की राशि कम होने के कारण कियोस्क सेंटर चलाने वाले व्यक्तियो द्वारा आरोपी की शिकायत थाने पर जाकर नही की गयी। इस कारण आरोपी पिछले करीब 02 वर्षो से लगातार फ्राड का यह खेल खेल रहा था ।
सक्षिप्त विवरण दिनांक 02.02.2025 को फरियादी दीपक सैंधव द्वारा थाना हरणगाँव पर अपने साथ 2000/- रूपये की धोखधडी होने के संबंध मे थाना हरणगाँव पर एक शिकायत की थी । थाना हरणगाँव पुलिस द्वारा शिकायत को गंभीरता से लेकर शिकायत को जाँच मे लिया जाकर आरोपी शकील लौहार पिता बसीर आलम उम्र 28 साल निवासी ग्राम संदलपुर थाना खातेगाँव हाल किराये का मकान बाबा मंशब नगर खजराना जिला इंदोर के विरूद्ध 18/2025 धारा 318(4) BNS का कायम कर अनुसंधान में लिया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जिला देवास श्री पुनीत गेहलोद के मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री एच.एन. बाथम एवं एस.डी.ओ.पी. श्री आदित्य तिवारी अनुभाग कन्नौद के निर्देशन में थाना प्रभारी हरणगांव उप निरीक्षक श्री शुभम सिंह परिहार के नेतृत्व मे टीम गठीत कर आरोपी की तलाश पतारसी की गई। टीम द्वारा वरिष्ठ अधिकारियो के मार्गदर्शन मे लगातार कार्य कर आरोपी शकील लौहार पिता बसीर आलम उम्र 28 साल निवासी ग्राम संदलपुर थाना खातेगाँव हाल किराये का मकान बाबा मंशब नगर खजराना जिला इंदोर को साइबर सेल देवास की मदद से गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया एंव आरोपी से प्रकरण के संबंध मे एवं अन्य जगह की गयी घटनाओ, बैंक खातो की जानकारी आदि के संबंध मे पुछताछ हेतु माननीय न्यायालय द्वारा 02 दिन का पुलिस रिमाण्ड लिया गया है।
यदि किसी भी व्यक्ति के साथ इस प्रकार का कोई फ्राड हुआ है तो वह थाना हरणगाँव पर संपर्क कर सकता है।
सराहनीय योगदानः- थाना प्रभारी हरणगांव उप निरीक्षक श्री शुभम सिंह परिहार, आरक्षक संदीप सिंह मेवाडा, आरक्षक बलराम मंडलोई, आरक्षक संदीप ठाकुर थाना हरनगांव एवं प्रधान आरक्षक सचिन चौहान साइबर सेल का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
खातेगांव राजेश माल्या की रिपोर्ट