ब्यूरो चीफ मनोज भट्ट
जिला बस्तर छत्तीसगढ़
अवैध रूप से अंग्रेजी शराब विक्री करने वाले पर बस्तर पुलिस की कार्यवाही.
जगदलपुर बस्तर,08 फरवरी 2025/पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा के निर्देशण में बस्तर पुलिस के द्वारा अपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। जिस तारतम्य में अवैध शराब बिक्री पर बस्तर पुलिस को कार्यवाही करने में सफलता मिली है।ज्ञात हो की मुखबीर से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना परपा पुलिस के द्वारा ग्राम पल्ली नाका के पास आरोपी जयसन कश्यप अपने मोटर सायकल में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब का परिवहन कर रहा हैै कि सूचना पर पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा, अति. पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग के मार्ग दर्शन एवं एस.डी.ओ.पी. केशलूर लक्ष्मण सिंह पोटाई के पर्यवेक्षण में नव पदस्थ थाना प्रभारी परपा भोला सिंह राजपूत के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्यवाही हेतु रवाना किया गया। उक्त टीम के द्वारा ग्राम पल्ली नाका के पास आरोपी जयसन कश्यप से कुल अंग्रेजी शराब 30 नग गोआ स्प्लेशन व्हीस्की, 05 नग मेडऑफ का पौवा एवं 05 नग बियर, जुमला शराब 08 लीटर 800 एम0एल0 कुल कीमत 5750/-रूपये एवं 01 नग मोटर सायकल को मौके पर जप्त किया गया।
आरोपी का यह कृत्य अपराध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से आरोपी जयसन कश्यप को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी
निरीक्षक-भोला सिंह राजपूत
सउनि-अविनाश कुमार झा
प्रआर.- चंदन सिंह गोयल
आर0 -लाल सिंह