शक्ति चौक पर बैंड बाजा व मीठा के साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ जशन मनाए- चांद प्रकाश जैन
सोनभद्र समाचार ब्यूरोचीफ नन्दगोपाल पाण्डेय
सोनभद्र। दिल्ली की जीत पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य चांद प्रकाश जैन ने शक्ति चौक पर बैंड बाजा व मीठा के साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ जशन मनाए।
दिल्ली के सियासी दंगल में भाजपा ने आम आदमी पार्टी को पछाड़ दिया है। केजरीवाल, सिसोदिया सहित कई दिग्गज चुनाव हार चुके हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम आते ही पूरे जनपद में भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गयी। कार्यकर्ता व आमजन इस भगवा जीत पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई देने लगे। इस अवसर पर भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य चांद प्रकाश जैन ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश को दिए जा रहे कुशल नेतृत्व व अरविंद केजरीवाल द्वारा लगातार किए जा रहे भ्रष्टाचार का परिणाम है। भाजपा नेता शिव प्रताप सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल लगातार दिल्ली की जनता को मूर्ख बना रहे थे। दिल्ली की जनता अब आम आदमी पार्टी के झांसे में नही आना चाह रही थी और भाजपा की डबल इंजन की सरकार चाह रही थी।
इस अवसर पर विष्णु गुप्ता, माया गुप्ता, सरजू बैसवार, अशोक गुप्ता, सुशील अग्रवाल, सुनील केसरी, आलोक राय, अशोक सोनी समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे।