उरई(जालौन):
सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में जनपद जालौन लगातार शीर्ष स्थान पर काबिज:
समयबद्ध पारदर्शी एवं योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन का परिणाम:
उरई, उत्तर प्रदेश के जनपद जालौन को मुख्यमंत्री डैशबोर्ड मासिक रैंकिंग में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है, वही लगातार कई महीनों से जनपद शीर्ष स्थान पर काबिज है। यह उपलब्धि जनपद में विकास और राजस्व योजनाओं के त्वरित पारदर्शी एवं प्रभावी रूप से क्रियान्वयन का परिणाम है, जो प्रशासनिक विभागों द्वारा ईमानदारी से सामूहिक प्रयासों के कारण संभव हो सकी। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड रैंकिंग प्रदेश के जनपदों में विकास कार्यों, केंद्रीय एवं राज्य की योजनाओं के क्रियान्वयन, और राजस्व से संबंधित कार्यों राजस्व वसूली की गति को ट्रैक करने के लिए एक महत्वपूर्ण मापदंड बन चुका है। जालौन जनपद ने माह जनवरी में प्रदेश रैंकिंग में प्रथम स्थान हासिल कर लगातार जनपद की प्रशासनिक टीम के मेहनत एवं विकास कार्यों को धरातल पर साबित किया है । जिलाधिकारी ने सभी विभागों को इस सफलता के बाद और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए बधाई देकर प्रेरित किया है। विभागीय अधिकारियों और कर्मचारीयों की मेहनत के साथ-साथ विकास कार्यों में नागरिकों एवं मा०जनप्रतिनिधियों का सहयोग भी इस सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जालौन में राजस्व और विकास कार्यों के सही क्रियान्वयन और योजनाओं की के प्रति प्रशासन की प्रतिबद्धता ने जनपद को लगातार जनवरी 2024 रैंक 18, फरवरी 2024 रैंक 01,मार्च, अप्रेल, मई में इलेक्शन, जून 2024 रैंक 01, जुलाई 2024 रैंक 02, अगस्त 2024 रैंक 03, सितम्बर 2024 रैंक 04, अक्टूबर 2024 रैंक 02, नबंवर 2024 रैंक 15, दिसम्बर 2024 रैंक 01 व जनवरी 2025 में भी प्रथम स्थान पर बरकरार रखा है। यह सफलता जनपद में विकास कार्यों के प्रति मंडलायुक्त महोदय की समीक्षा मार्ग निर्देशन एवं ज़िला प्रशासन की जन समस्याओं को पूर्ण संवेदनशीलता ,पूर्ण जिम्मेदारी, ईमानदारी और पूर्ण पारदर्शिता से कार्यों को दर्शाती है।
(अनिल कुमार ओझा ब्यूरो प्रमुख
उरई-जालौन)उ.प्र.