उरई(जालौन):
डीएम ने किया फाइलेरिया उन्मूलन अभियान का शुभारंभ:
सीएचसी डकोर से अभियान की शुरुआत कर डेंटल चेयर का सदर विधायक और डीएम ने किया उदघाटन:
उरई, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डकोर में जिलाधिकारी जालौन राजेश कुमार पाण्डेय व सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने फरवरी माह में एमडीए मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान के अंतर्गत फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम की शुरुआत की। वहीं उन्होंने डेंटल चेयर का उदघाटन कर निरीक्षण किया। साथ ही अन्य सुविधाओं को शीघ्र पूरा करने का आश्वासन दिया।फाइलेरिया नियन्त्रण के लिए 10 फरवरी को अभियान की शुरुआत सीएचसी डकोर से सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा व जिलाधिकारी ने संयुक्त रूप से की। इस मौके पर डीएम ने कहा कि यह अभियान 10 से 25 फरवरी तक चलाया जा रहा है, फाइलेरिया को जड़ से समाप्त करने के लिए जागरूकता जरूरी है। अभियान चलाकर आशा, एएनएम एवं संगिनियां घर-घर पहुंचकर लोगों को अपने सामने ही दवा खिलाएंगी। अभियान का शुभारंभ करते हुए वहां मौजूद ग्रामीण अतर सिंह, हरिदास, करन हीरा सिंह आदि को फाइलेरिया की दवा खिलाई गई। सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा ने कहा कि सीएससी के अंतर्गत 20 किलोमीटर तक के ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवा मिलेगी। साथ ही इमरजेंसी सेवा के लिए जल्द ही अन्य स्टाफ की तैनाती की जाएगी। साथ ही वाई-फाई की भी व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं जिलाधिकारी और विधायक ने निरीक्षण के दौरान पीछे बने आवासों को देखा जो कई वर्षों से खंडहर पड़े हैं, जिनकी मरम्मत करवा कर चालू किए जाने के निर्देश दिए हैं। विधायक ने कहा कि सुरक्षा की दृष्टिकोण से यहां पर एक पुलिस चौकी बनाने की मंशा जाहिर की है। इस दौरान सीएमओ एन.डी. शर्मा, चिकित्सा अधीक्षक इदरीश मोहम्मद, जिला मलेरिया अधिकारी चंद्रशेखर, डॉ. मानसी मौर्य, दंत चिकित्सक जयबन्ति आर्य, ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक अर्चना गुप्ता, रश्मि गुप्ता, अमित गुप्ता, दिलीप, डीसीपीएम धर्मेंद्र कुमार, सीसीएस अनूप कुमार, राज्य एम एंड ई अधिकारी शैलेंद्र मिश्रा, जिला समन्वयक पाथ संस्था अभिनव कुशवाहा, डीएमसी पीसीआई संस्था अलकमा अख्तर, विकास चंद्र आदि स्वास्थ्य कर्मी व ग्रामीण मौजूद रहे।
(अनिल कुमार ओझा ब्यूरो प्रमुख
उरई-जालौन)उ.प्र.