खबर सहारनपुर से
शब ए बारात की तैयारियों का अंतिम रूप पार्षद और कार्यकारणी सदस्य मंसूर बदर ने पार्षदों के साथ दबनी वाला कब्रिस्तान, कुतुबशेर साहब वाला कब्रिस्तान जाकर व्यवस्थाओं को देखा अधिकारियों से बात कर दबनी वाला में अंत तक लाइट लगवाने की की बात, नई हाइ मास्क लाइट और व्यवस्थाओं के लिए मेयर और नगर आयुक्त का किया शुक्रिया, तमाम साथियों की और से संत रविदास जयंती की दी सभी को मुबारकबाद!
13 फरवरी को शब ए बारात को देखते हुए नगर और 32 गांवो में सफाई स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को निगम ने अंतिम रूप दिया पार्षद और कार्यकारणी सदस्य मंसूर बदर ने पार्षदों के साथ जाकर दबनी वाला कब्रिस्तान कुतुबशेर साहब जाकर व्यवस्थाओं को देखा पार्षद मंसूर बदर ने झाड़ी उठान और दबनी वाला में अंत तक लाइट की व्यवस्था के लिए अधिकारियों से बात की पार्षद मंसूर बदर ने सफ़ाई/झाड़ी कटान नई हाइ मास्क लाइट हैंड पंप को ठीक करवाने और स्ट्रीट लाइट के लिए सभी की और से डॉक्टर अजय सिंह मेयर और नगर आयुक्त संजय चौहान को शुक्रिया अदा किया पार्षद समीर अंसारी और पार्षद सईद सिद्दीकी ने कहा कि निगम ने सभी कब्रिस्तानों में बढ़िया व्यवस्था की है पार्षद इजहार मंसूरी और पार्षद गुलजेब खान ने गोटे शाह और राजपूत कब्रिस्तान में अतिरिक्त स्ट्रीट लाइट की मांग की,पार्षद रईस पप्पू और पार्षद आसिफ अंसारी ने सफाई स्ट्रीट लाइट व्यवस्था पर संतोष प्रकट किया पार्षद जफर अंसारी और पार्षद मोहर्रम अली पप्पू ने कहा कि महीने में कम से कम 4 बार कब्रिस्तानों की सफाई जरूर हो,पार्षद डॉक्टर मंसूर और पार्षद एडवोकेट जावेद ने कहा कि निगम ने बढ़िया काम किया है उम्मीद ही नहीं हमें विश्वास है कि आगामी होली और रमज़ान में भी निगम बढ़िया व्यवस्था देगा!पार्षद मंसूर बदर ने सभी की और से संत रविदास जयंती की देशवासियों को मुबारकबाद दी!
रिपोर्टर रमेंश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़