नरेश सोनी
इंडियन टीवी न्यूज
ब्यूरो हजारीबाग
अज्ञात चोरों ने शीतल मोबाइल दुकान झुमरा से 5 लाख का किया चोरी
हजारीबाग/दारू: दिनांक 12 फरवरी 2025 को दारू थाना क्षेत्र के झुमरा चौक स्थित शीतल मोबाइल दुकान में अज्ञात चोरों ने किया चोरी। शीतल मोबाइल दुकान के संचालक सोनू कुमार ने बतलाया कि हम जब सुबह स्नान कर रहे थे। तब इसकी सूचना उनके बगल के दुकानदार ने दिया कि आपके दुकान का सेटर खुला हुआ है। तो उन्होंने तुरंत आनन फानन में दुकान पहुंचे तो देखें कि उनके दुकान में चोरी हुआ है। सोनु ने तुरंत इसकी सूचना दारू पुलिस को दिया। दारू पुलिस अपनी तत्परता दिखाते हुए। एसआई गणेश हंसदा ने घटनास्थल पर पहुंचकर हर एक पहलू को काफी बारीकी के साथ देखा। शीतल मोबाइल दुकान के संचालक सोनू कुमार ने बतलाया की 15 दिन के अंदर शीतल मोबाइल दुकान में लगातार यह दूसरी चोरी की घटना है। चोरों के द्वारा लगातार शीतल मोबाइल दुकान को टारगेट किया जा रहा है। सोनू ने बतलाया कि इससे पूर्व भी चोरों ने चोरी करने का प्रयास किया लेकिन उनका प्रयास विफल रहा था । उसके बाद चोरों ने मेरे दुकान को टारगेट करके चोरी किया। चोर इतने सतर्कता के साथ चोरी किया। कि पहले दूसरे छत का सहारा लेकर दुकान के छत पर प्रवेश किया। उसके बाद अल्बेस्टर को औजार से काटकर सीढ़ी के रास्ते नीचे गली में प्रवेश किया। बाद चोरों ने ताला तोड़कर दुकान में प्रवेश किया। प्रवेश करने के बाद वहां से कई सामान ले गए जैसे कीपैड फोन , स्मार्टफोन , चार्जर , ब्लूटूथ, हेडफोन , दो काउंटर से कैश लेकर फरार हो गया। लगभग 5 लाख का चोरी हुई है।