करौली जिले के राजकीय महाविद्यालय में नैक पियर टीम ने गुरुवार को दूसरे दिन भी निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं को परखा।प्रा. राम लखन मीणा ने बताया कि टीम सदस्य सुबह लेखा शाखा पहुंचे।जहां मौजूद सहायक लेखा अधिकारी विनोद गर्ग कैशियर रमेश यादव तथा सहायक प्रशासनिक अधिकारी धनपाल मीणा से ऑडिट रिपोर्ट कैश बुक सहित अन्य रजिस्टर्ड आदि दस्तावेजों का निरीक्षण किया।इसके बाद टीम सदस्यों ने दो दिवसीय निरीक्षण की कमरे में रिपोर्ट तैयार की उन्होंने बताया कि टीम सदस्यों ने दोपहर को एग्जिट मीटिंग ली जिसमें कॉलेज स्टाफ के कई सदस्य मौजूद रहे सदस्यों ने महाविद्यालय भवन में अन्य व्यवस्थाओं की सराहना की इस दौरान टीम की ओर से प्राचार्य डॉक्टर विश्राम लाल बैरवा तथा महाविद्यालय के आंतरिक गुणवत्ता सेल (ipac)प्रो.डॉक्टर सीताराम खंडेलवाल को निरीक्षण की रिपोर्ट सील बंद लिफाफे में सोंपी। उन्होंने विद्यार्थियों के हित में भी कई सुझावों से अवगत कराया। इसके बाद टीम सदस्य रायचूर विश्वविद्यालय कर्नाटक के प्रो.हरीश रामास्वामी डोम्बिवली जिला ठाणे महाराष्ट्र के सेनानीव्रत प्रां अशोक पांण्डुरंग महाजन तथा राष्ट्रीय शैक्षिक योजना एवं प्रशासन संस्थान नई दिल्ली की प्रो. गीता रानी प्रकाशम महाविद्यालय से रवाना हुए।
*इंडिया टीवी न्यूज़ जिला रिपोर्टर नरेश कुमार जाटव केला देवी करौली राजस्थान*