करौली जिले के करणपुर कस्बे में विद्युत उपभोक्ताओं की ओर से लाखों रुपए की बकाया राशि जमा नहीं करने पर विद्युत निगम के 15 विद्युत कनेक्शन काटने की कार्रवाई की कनिष्ठ अभियंता लेखराज मीणा ने बताया कि विद्युत बिल राशि बकाया वसूल करने के लिए टीम बनाई गई है। जिसमें लाइनमैन राजीव कुमार, लाइनमैन रामकेश व तकनीकी सहायता सहायक मोहनलाल शर्मा शामिल किए गए हैं। तीन दिन चलने वाले अभियान के पहले 15 विद्युत उपभोक्ताओं पर 10 लाख रुपए से अधिक की राशि बकाया निकलने पर उनके विद्युत कनेक्शन काट दिए गए हैं।
*इंडिया टीवी न्यूज़ जिला रिपोर्टर नरेश कुमार जाटव कैला देवी करौली राजस्थान*