ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

विधानसभा चुनाव को लेकर बाजार समिति में मतगणना जारी,उपायुक्त सभी मतगणना केंद्रों का भ्रमण कर गणन कार्यों का ले रही है जायजा

```

नरेश सोनी हजारीबाग संवाददाता।

हजारीबाग:झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के अंतर्गत आज 23 नवंबर को हजारीबाग जिला के चार विधानसभा क्षेत्र के लिए मतों को गिनती जारी है। 

मतगणना स्थल, बाजार समिति में चल रहे मतों की गिनती की सभी प्रक्रियाएं सुगमता पूर्वक संचालित किए जा रहे है। मतगणना की सभी प्रक्रियाओं पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्रीमती नैंसी सहाय हर गतिविधियों पर अपनी नजर बनाए हुए है। उपायुक्त चारों विधानसभा के लिए बने मतगणना केंद्रों पर भ्रमण कर संचालित हो रहे क्रियाकलापों का निरीक्षण कर रही है। मतगणना केंद्र में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए है, तथा हर जगह सीसीटीवी से निगरानी की जा रही है। मतगणना स्थल पर बने नियंत्रण कक्ष में उपायुक्त सीसीटीवी के माध्यम से सभी प्रक्रियाओं पर अपनी नजर रख रही है।

नियंत्रण कक्ष में पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद कुमार सिंह एवं उप विकास आयुक्त श्री इश्तियाक अहमद भी मौजूद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *